
Young man accused his wife of stabbing him इटावा में गंभीर रुप से घायल युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने उसे मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने खून से लथपथ युवक को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया। लेकिन विवेचना के दौरान चौंकाने वाला खुलासा सामने आया। युवक ने पत्नी की हत्या कर स्वयं को भी घायल कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी सुनाई गई। पत्नी का शव घर से बरामद कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला उसराहार थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के उसराहार थाना क्षेत्र के मोहरी गांव निवासी सचिन बाथम ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बबली ने चाकू मार कर घायल कर दिया। उसराहार थाना पुलिस ने सचिन को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान सचिन ने लिखित जानकारी दी। जिसके आधार पर पुलिस के मुकदमा दर्ज लिया। पुलिस की विवेचना में मामला कुछ और ही निकला।
उसराहार थाना पुलिस ने घटना को लेकर लोगों से पूछताछ की। संदेह के आधार पर घर का ताला तोड़ा गया तो सचिन की पत्नी बबली का शव चटाई में लिपटा मिला। पुलिस ने सचिन से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पत्नी बबली की हत्या करना कबूल किया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने झूठी कहानी सुनाई।
परिजनों ने बताया कि बबली कथावाचक थी। जिसके कार्यक्रम में सचिन मजीरा बजाता था। यहीं पर दोनों में प्यार हो गया और करीब 8 साल पहले उन्होंने शादी कर ली। जिनसे दो बेटियां भी हैं। पिछले कई दिनों से सचिन और बबली के बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता था। नौबत मारपीट तक आ जाती थी। सचिन ने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए गला घोट कर हत्या कर दी और पुलिस को झूठी कहानी सुनाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उसराहार थाना क्षेत्र के रहने वाले सचिन ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी ने उसके ऊपर हमला किया है। जिससे वह घायल हो गया है। उसके गले में चोट का निशान था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया था। विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि सचिन ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दिया है।
जिसका शव घर में पड़ा हुआ था। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने झूठी खबर दी। पत्नी का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।