
जिब्राल्टर। स्पेन की रॉयल जिब्राल्टर पुलिस ने सीरिया के खिलाफ लगाए गए यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के उल्लंघन मामले में दो भारतीयों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को यहां की पुलिस ने इसकी पुष्टि की। उन्हें दूतावास की मदद मुहैया कराई जा रही है। इसके साथ उन्हें पूर्ण कानूनी सहायता, उनके परिवारों के साथ टेलीफोन संपर्क और उनके कांसुलर अधिकारियों तक पहुंच की अनुमति दी गई है।
बता दें कि जिब्राल्टर स्पेन के तट पर स्थित एक ब्रिटिश क्षेत्र है।
भारतीय उच्चायोग को दी गई सूचना
जिब्राल्टर पुलिस के अनुसार भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिए जाने की सूचना ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग को दे दी गई है। इस बीच, जिब्राल्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक जब्त ईरानी टैंकर से दो और अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले जहाज के कैप्टन और चीफ ऑफिसर को हिरासत में लिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये चारों भारतीय नागरिक हैं। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि वह अधिकारियों के संपर्क में है और कांसुलर एक्सेस की मांग की गई है ताकि वह भारतीय नागरिकों को सभी तरह की सहायता प्रदान करें। गिरफ्तार किए गए लोग यूरोप प्वाइंट से हिरासत में लिए गए सुपरटैंकर ग्रेस I पर सवार थे।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..