
वाशिंगटन।पीएम नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी बैठक के लिए सितंबर में अमरीका का दौरा कर सकते हैं। यह पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला अमरीका दौरा होगा। वह इस दौरान ह्यूस्टन में भारतीय मूल के अमरीकियों को भी संबोधित करेंगे। फिलहाल इस दौरे के बारे के बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है
जानकारों के अनुसार इस यात्रा में भारत और अमरीका के बीच अहम समझौते हो सकते हैं।
दरअसल ये यात्रा भारत और अमरीकी संबंधों के बीच नए रास्ते खोल सकती है। अमरीका लगातार भारत से बेहतर संबंध बनाने की कवायद में लगा है। रक्षा के साथ कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर अमरीका भारत में निवेश करने का इच्छुक है। हाल ही में जापान के शंघाई शिखर सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ बैठक की थी। इस दौरान खास तौर पर व्यापारिक संबंधों को लेकर चर्चा हुई। आगामी यात्रा में ट्रंप पीएम मोदी के साथ सभी व्यापारिक गतिरोध का हल निकालने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि इस बैठक की कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं है।
भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित
भारतीय समुदाय के नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमरीका के शिकागो और ह्यूस्टन में आप्रवासियों को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है।पीएम मोदी इस साल के अंत में संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक महासभा बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क आएंगे।
हालांकि इस दौरे के बारे में अब तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रधानमंत्री 23 सितंबर को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष बैठक को संबोधित करने ह्ययूस्टन से न्यूयॉर्क आएंगे।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
13 Jul 2019 03:46 pm
Published on:
13 Jul 2019 10:52 am
