15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेपाल: भूस्खलन और बाढ़ के कारण 28 लोगों की मौत, कई लापता

Flood in Nepal: भारी बारिश ने दक्षिणी क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी, घरों में फंसे लोगों को बाहर निकाला
2 min read
Google source verification

काठमांडू।नेपाल में मानसून ने आते ही कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बारिश से हुए भूस्खलन और बाढ़ के कारण 28 से अधिक लोग मारे गए हैं। मीडिया की खबरों में बताया गया है कि कम से कम 16 लोग अब भी लापता हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार से हो रही भारी बारिश ने नेपाल के 77 जिलों में से 20 पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ दक्षिणी मैदानों में भी तबाही मचाई है।

चीन में बारिश ने तोड़ा 50 सालों का रिकॉर्ड, 29 नदियों के उफान पर होने से 7 लाख लोग प्रभावित

भूस्खलन के कारण बाढ़ आई

गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि 28 लोग मारे गए हैं, जबकि 16 अन्य लापता हैं। 13 लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगातार बारिश के कारण हिमालय की नदियों में भूस्खलन के कारण बाढ़ आ गई है। राहत कार्य जारी है। पुलिस की टीम ने काठमांडू के कुछ हिस्सों से रबर की नावों में बाढ़ के कारण घरों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई तीव्रता

150 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है

सेना के प्रवक्ता बिगन देव पांडे के अनुसार 150 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है। इसके साथ विभिन्न क्षेत्रों में बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी नेपाल में कोसी नदी,जो बिहार में बहती है, खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। भारी बारिश सप्ताहांत तक जारी रहने की उम्मीद है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..