23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान में सड़क हादसे की भेंट चढ़े 8 लोग, 4 अन्य घायल

Afghanistan Road Accident: अफगानिस्तान में सड़क हादसे का एक और मामला सामने आया है, जिसमें 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Sep 23, 2026

Road accident

रोड एक्सीडेंट (Representational Photo)

अफगानिस्तान (Afghanistan) में सड़क हादसों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। देश में अक्सर ही सड़क हादसों के मामले सामने आते हैं। हर साल अफगानिस्तान में कई लोग सड़क हादसों की भेंट चढ़ जाते हैं और अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। अफगानिस्तान के तखार (Takhar) प्रांत के कलाफगन (Kalafgan) जिले के गज़ेस्तान इलाके में यह सड़क हादसा हुआ, जब एक कार्गो ट्रक सड़क से उतरकर पलट गया। इस सड़क हादसे से हड़कंप मच गया।

8 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के तखार प्रांत के कलाफगन जिले में हुए इस सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता नकीबुल्लाह मसरूर ने इस बारे में जानकारी दी।

4 लोग घायल

मसरूर ने बताया कि इस सड़क हादसे में 4 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को प्रांतीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

किस वजह से हुआ यह सड़क हादसा?

कार्गो ट्रक किस वजह से सड़क से उतरकर पलटा, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि प्रांतीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ।

अफगानिस्तान में क्यों बढ़ रहे हैं सड़क हादसे?

अफगानिस्तान में यातायात की स्थिति काफी खराब है। देश में खराब सड़कें, लापरवाही से वाहन चलाना, यातायात नियमों का पालन नहीं करना, ज़रूरत से ज़्यादा तेज़ रफ्तार से वाहन चलाना, ओवरलोडिंग की वजह से हर साल कई सड़क हादसों के मामले देखने को मिलते हैं। हर साल अफगानिस्तान में कई लोग सड़क हादसों की भेंट चढ़ जाते हैं। इसके बावजूद लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं और न ही यातायात के नियमों को अहमियत दे रहे हैं, जिसकी वजह से स्थिति सुधरने की जगह बिगड़ती ही जा रही है। यह एक गंभीर विषय है। सड़क पर वाहन चलाते समय रोड सेफ्टी का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है, जिससे इस तरह के हादसों को टाला जा सके, लेकिन अफगानिस्तान में इसे नज़रअंदाज़ किया जाता है, जिससे सड़क हादसे कम होने की जगह बढ़ते ही जा रहे हैं।