यूरोप

बेल्जियम फ्रांस के बाद ऑस्ट्रिया में भी बुर्का हुआ बैन, पहनने पर होगा 1 लाख का फाइन

बुर्का बैन का कानून के बाद जो कोई इसे तोड़ेगा उस पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

2 min read
Oct 02, 2017

वियना: मुस्लिम संप्रदाय में बुर्क प्रथा को खत्म करने की मांग समय-समय पर कई देशों में उठती रही है। इस बीच यूरोप में स्थित ऑस्ट्रिया में मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार से ये कानून तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। अब नए कानून के अनुसार, स्कींइग वाली जगह से इतर स्की मास्क, हॉस्पिटल के अलावा सर्जिकल मास्क और सार्वजनिक जगहों पर पार्टी मास्क पहनना प्रतिबंधित होगा। इस कानून के बाद ऑस्ट्रिया में चेहरे पर किसी भी तरह का नकाब पहनना या फिर बुर्का पहनने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

1 लाख का है जुर्माना
इस कानून को कुछ रूढ़िवादी मुस्लिम महिलाओं के पहनावे को लेकर की गई कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। बुर्का प्रतिबंध होने के बाद अगर कोई इसे पहनता हुआ देखा जाएगा तो उसपर करीब 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

पुलिस ने जबरन हटवाया महिला का नकाब
ऑस्ट्रिया में इस पाबंदी के बाद इसको लेकर एक विवाद भी हो गया। दरअसल, बुर्का बैन होने के बाद रविवार को एक मुस्लिम महिला के चेहरे से पुलिस ने जबरन नकाब हटवा लिया, पुलिस ने यह कदम बुर्के पर लगी पाबंदी के बाद उठाया है। जहां एक तरफ इस फैसले को महिलाओं के हितों के तौर पर भी देखा जा रहा है तो वहीं कई लोग इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं।

फैसले की हो रही है आलोचना
वहीं ऑस्ट्रिया के इस फैसले की आलोचना भी हो रही है। कई मुस्लिम समूहो ने भी ऑस्ट्रिया के इस कदम की आलोचना की है। मुस्लिम समुदाय का कहना है कि सिर्फ 150 ऑस्ट्रियाई महिलाएं बुर्का या नकाब पहनती हैं। यह प्रतिबंध ना सिर्फ बुर्के, नकाब बल्कि फेस मास्क पर भी है, साथ ही यह प्रतिबंध जोकरों पर भी लागू होगा।

इन देशों में भी बुर्का है बैन
आपको बता दें कि इससे पहले बेल्जियम और फ्रांस में भी 2011 में बुर्के पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। साथ ही मुस्लिम बहुल देश नीदरलैंड भी इसी प्रतिबंध की तैयारी में है।

Published on:
02 Oct 2017 12:37 pm
Also Read
View All