यूरोप

हंगरी: दक्षिण कोरियाई नागरिकों से भरी नाव पलटने से 7 की मौत, कैप्टन गिरफ्तार

दक्षिण कोरिया के पर्यटक नाव में सवार थे। राष्ट्रपति मून जेई-इन ने हंगरी की मदद के लिए सभी अधिकारोंय को आदेश दिया है। फिलहाल सात लोगों को बचा लिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 31 May 2019, 10:04 AM IST
नाव
हंगरी: दक्षिण कोरियाई नागरिकों से भरी नाव पलटने से 7 की मौत, 19 लापता

बुडापेस्ट। यूरोपीय देश हंगरी ( Hungary ) में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, हंगरी की दानुबे नदी में दक्षिण कोरिया के पर्यटकों से भरी एक नाव के दूसरे नाव से टकराने के बाद यह हादसा हुआ। टकराने के बाद नाव असंतुलित होकर डूब गई। नाव में कुल 33 पर्यटक सवार थे। इसमें से 7 की मौत हो गई, जबकि अभी भी 19 लापता हैं। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और लापता पर्यटकों की तलाश की जा रही है। बचाव दल के अधिकारियों ने बताया कि अभी सात शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा के प्रवक्ता पाल ज्योफ्री ने बताया है कि बुधवार रात को हुई घटना के बाद 7 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सातों की हालत स्थिर है। दूसरी तरफ पुलिस ने नाव के कैप्टन को गिरफ्तार कर लिया है। 64 वर्षीय कैप्टन यूक्रेन का रहने वाला है। दो नावों के टकराने को लेकर आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें दोनों नावों के टकराने की स्थिति दिखाई दे रही है।

राष्ट्रपति मून जेई-इन ने दिया मदद करने का आदेश

इस घटना के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन ने अधिकारियों से कहा है कि हंगरी की हर संभव मदद करें। सरकार ने एक आपात अधिकारी के साथ अन्य 18 लोगों को हंगरी की मदद के लिए बुडापेस्ट रवाना कर दिया है। इस घटना को लेकर हंगरी की आपात सेवा विभाग नजर बनाए हुए है और लगातार बचाव कार्य भी जारी है। दक्षिण कोरिया सरकार की ओर से बताया गया है कि नाव में उनके 33 नागरिक सवार थे, जिनमें अभी 19 लापता हैं। इधर राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता क्रिस्टोफ गैल ने कहा कि नाव में सवार सभी 33 पर्यटक दक्षिण कोरिया के नागरिक थे। साथ ही उस नाव में दो चालक भी थे जो के हंगरी के नागरिक हैं। शुरूआती जांच के बाद बताया गया था कि नाव में दक्षिण कोरिया के 32 नागरिक सवार थे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
31 May 2019, 10:04 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पोलैंड में क्यों भड़की हिंसा? विदेश यात्रा रोक बीच रास्ते से लौटे राष्ट्रपति, कोर्ट के बाहर पुलिस तैनात

रूस ने 15 दिन में यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किए 30 हमले, जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगीं प्रति माह 100 पैट्रियट मिसाइलें

यूक्रेन के कीव में यूनिवर्सिटी पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, मलबे में दबे कई लोग, जेलेंस्की ने मांगी एयर डिफेंस मदद

रूस से बातचीत पर जेलेंस्की की अमेरिका को दो टूक, बोले- पाबंदियां हटाकर पुतिन से मिलना बड़ी भूल, जमीन की अदला-बदली नहीं होगी

फ्रांस और स्पेन में हिंसक प्रदर्शन: पेरिस में चले आंसू गैस और वाटर कैनन, बार्सिलोना में जलाई दुकानें, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार