यूरोप

पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के संदिग्धों का वीजा रद्द करेगा ब्रिटेन

ब्रिटेन ने कहा है कि पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के संदिग्धों के वीजा को रद्द किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2018, 10:04 PM IST
Feature image

लंदन: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने बुधवार को तुर्की में पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के संबंध में सऊदी अरब के स्पष्टीकरण को लेकर संदेह जताया और कहा कि उनका देश इस पूर्व नियोजित हत्या के संदिग्धों के वीजा को रद्द करेगा। मे ने यह बयान हाउस ऑफ कामंस में सांसदों को संबोधित करते हुए दिया। मे ने कहा, "हम कड़े शब्दों में पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या की निंदा करते हैं।" मे ने कहा, "यह दावा कि खाशोगी की झड़प में मौत हुई थी, मामले की उचित व्याख्या नहीं है। इसलिए इस बात को जानने की तत्काल जरूरत है कि मामले में क्या हुआ था।" उन्होंने कहा कि पत्रकार की हत्या का कोई भी संदिग्ध जिसके पास ब्रिटेन का वीजा होगा, उसके समस्त विशेषाधिकारों को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया जाएगा।

सऊदी अरब पर हत्या का आरोप
इससे एक दिन पहले तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्येप एर्दोगन ने रियाद के उन दावों को खारिज कर दिया था, जिसमें सऊदी अरब ने 2 अक्टूबर को तुर्की स्थित अपने वाणिज्य दूतावास में हुई खाशोगी की हत्या को एक सुनियोजित साजिश नहीं बताया था, बल्कि कहा था कि खाशोगी की मौत झड़प की वजह से हुई थी।

Published on: