यूरोप

भारतीय मूल के ड्राइवर की हत्या के मामले में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी को सजा, गाड़ी चलाने पर भी बैन

बैनिस्टर को तीन साल नौ महीने गाड़ी चलाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Nov 2018, 5:59 PM IST
london policemen sentenced 18 months jail in indian driver death case
भारतीय मूल के ड्राइवर की हत्या के मामले में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी को सजा, गाड़ी चलाने पर भी बैन

लंदन। ब्रिटेन में एक भारतीय मूल के एक दुकानदार की हत्या के मामले में सजा का ऐलान किया गया है। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी को 18 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। जानकारी के मुताबिक इस अधिकारी की गाड़ी चलाते हुए एक भारतवंशी दुकानदार से खतरनाक टक्कर हुई थी। इस हादसे में दुकानदार की मौत हो गई थी।

दिसंबर 2016 का है मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैसन बैनिस्टर ने दिसंबर 2016 में वोल्वरहैंपटन में अपने वाहन से 59 वर्षीय बलविंदर सिंह को टक्कर मार दी थी, जिसके कारण सिंह को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें अफरा-तफरी में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि आरोपी बैनिस्टर अपने ड्यूटी का समय पूरा होने के बाद अपनी सेवा दे रहे थे, उसी दौरान ये हादसा हो गया।

बर्मिघम क्राउन कोर्ट ने सुनाई 18 महीने कारावास की सजा

45 वर्षीय बैनिस्टर को इस जोरदार टक्कर में मामूली चोटें आई थीं। इस मामले में उस पर सितंबर में ही दोषी करार दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को बर्मिघम क्राउन कोर्ट ने उसे 18 महीने कारावास की सजा सुनाई।

तीन साल नौ महीने गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध

बैनिस्टर को मौजूदा समय में ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही बैनिस्टर को तीन साल नौ महीने गाड़ी चलाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्टैफोर्डशायर पुलिस ने कहा कि अब अदालत ने इस पर फैसला दे दिया है।

Published on: