यूरोप

अब संदिग्ध को देखते ही पहचान लेंगे ये हाईटेक कैमरे

आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन के मेट्रो स्टेशनों में चेहरा पहचानने वाले निगरानी कैमरों का परीक्षण हो रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Aug 2017, 9:37 AM IST
cctv
cctv
बर्लिन. आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन के मेट्रो स्टेशनों में चेहरा पहचानने वाले निगरानी कैमरों का परीक्षण हो रहा है। ये कैमरे संदिग्ध को देखते ही पहचान लेंगे। जूडक्रोएत्ज स्टेशन पर पहला फेस रिकॉगनिशन कैमरा लगाया जा रहा है। परीक्षण में २५० ने शामिल होने की इच्छा जताई है। प्रतिभागियों ने पुलिस को अपना नाम व अपने चेहरे की दो तस्वीरें दी है। इनकी मदद से डाटाबेस बनेगा। टेस्ट फेज के दौरान तीन खास किस्म के कैमरे होंगे। ये कैमरे मेट्रो स्टेशन के गेट और वहां से प्लेटफॉर्म की तरफ आने वाली सीढ़ी पर नजर रखेंगे। कैमरों में छोटा ट्रांसमीटर है, जो फुटेज को सीधे डाटाबेस वाले कंप्यूटर पर भेजेगा। सुपरफास्ट कंप्यूटर कैमरों से आए वीडियो को तस्वीरों के डाटाबेस से मिलाएगा। तस्वीर वाले शख्स के मिलते ही कंप्यूटर अधिकारियों को जानकारी देगा।


शुक्रवार को जर्मनी के सुपरमार्केट में हुआ था हमला
गौरतलब है कि जर्मनी के हम्बर्ग शहर में शुक्रवार को एक हमलावर ने जर्मन सुपर मार्केट में खरीददारी कर रहे लोगों पर हमला कर दिया। हमलावर ने लोगों पर चाकू से हमला किया। इस हमले में एक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे हमलावर को सुपर मार्केट में मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। बाद में लोगों ने हमलावर को पुलिस को सौंप दिया है। लोगों ने हमलावर की जमकर पिटाई भी की, इसमें वह मामलूी रूप से घायल हो गया।
Published on: