यूरोप

रूस के राष्ट्रपति पुतिन को चुनाव में टक्कर देगी पोर्न स्टार, ये हैं चुनावी वादे

रूस की पूर्व पोर्न स्टार ऐलेना बर्कोवा ने भी चुनाव लड़ने को ऐलान किया है।
less than 1 minute read
Nov 04, 2017
porn star election, president putin,  russia

मास्को। रूस में अगले साल चुनाव होने वाले हैं और सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लगी हैं। इसी बीच पूर्व पोर्न स्टार ऐलेना बर्कोवा ने भी चुनाव लड़ने को ऐलान किया है। ऐलेना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी। ऐलेना ने एक वीडिया पोस्ट में कहा कि वो अगले साल होने वाले चुनावों में खड़ी होंगी।

क्या है ऐलेना के वादे?
ऐलेना ने वादा किया है कि अगर वो राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती हैं तो रेप और महिला के यौन उत्पीड़न पर कड़ा कानून बनाएंगी। जिसके तहत ऐसे मामले में आरोपियों को मौत की सजा दी जाएगी। वहीं वो पुरुषों से तलाक का अधिकार छिनने वाला एक कानून बनाया जाएगा, जिसके तहत पुरुष अपनी पत्नियों को तलाक नहीं दे पाएंगे। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि जब पुरुष तलाक देते हैं तो महिलाओं पर बच्चों की सारी जिम्मेदारी आ जाती हैं और उनकी परवरिश ठीक ढंग से नहीं हो पाती है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार बनने पर लड़कियां 40 सेंटीमीटर से ज्यादा की स्कर्ट नहीं पहन पाएंगी। इसके लिए बाकायदा एक कानून बनाया जाएगा।

सेक्स एजुकेशन को करेंगी अनिवार्य
उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए सेक्स एजुकेशन बहुत जरूरी है। मैं स्कूलों में सेक्स एजुकेशन के साथ ही अनिवार्य तौर पर इसकी परीक्षा भी चाहती हूं। इससे बच्चों में जागरुकता रहेगी।

महिला मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं ऐलेना
आपको बता दें कि ऐलेना इससे पहले ऐलेना ने मेयर पद का चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद फिर से वे चुनावों में हिस्सा लेने जा रही हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर कहा कि इस बार के चुनाव प्रचार में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगी। जिस वजह से उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला लिया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उन्हें लोगों का अच्छा समर्थन मिलेगा और वो जीत हासिल करेंगी।

Updated on:
04 Nov 2017 04:46 pm
Published on:
04 Nov 2017 04:46 pm