यूरोप

रूस की बॉर्डर से लगे क्लिन्टस्की शहर में यूक्रेनी आर्मी का हमला, गवर्नर ने दी जानकारी

Ukraine-Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेन ने रूस के एक शहर क्लिन्टस्की में हमला किया है।

less than 1 minute read
Ukraine shells Russian border town Klintsy

24 फरवरी 2022 को रूस (Russia) द्वारा यूक्रेन (Ukraine) के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध को 9 महीने से भी ज़्यादा समय हो चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी द्वारा शुरू किए गए इस युद्ध में अब तक यूक्रेन में भारी तबाही मच चुकी है। कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई लोग घायल हो चुके हैं। पर यूक्रेनी आर्मी अभी भी डटकर रुसी सेना का सामना कर रही है। इसी बीच सोमवार, 12 दिसंबर की रात को यूक्रेनी आर्मी ने रूस की बॉर्डर से लगे शहर क्लिन्टस्की (Klintsky) पर हमला किया है।


गवर्नर ने दी जानकारी

यूक्रेनी आर्मी द्वारा रूस के क्लिन्टस्की शहर में किए गए हमले की जानकारी आज मंगलवार, 13 दिसंबर को क्लिन्टस्की के गवर्नर एलेक्सेंडर बोगोमाज़ (Alexander Bogomaz) ने दी। गवर्नर ने यह जानकारी अपने टेलीग्राम चैनल पर दी। क्लिन्टस्की शहर की आबादी करीब 60,000 है और यह यूक्रेन की बॉर्डर से करीब 45 किलोमीटर दूर है। गवर्नर ने यह भी बताया कि इस हमले में किसी की भी मौत नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- रूस में McDonald's की जगह लेगी यह कंपनी, फरवरी में होगी एंट्री

रूस की आर्मी के बेस पर हुआ हमला

रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की आर्मी ने बीती रात क्लिन्टस्की में रूस की आर्मी के बेस पर हमला किया। इस हमले से बेस को नुकसान पहुँचा है।


एक व्यक्ति के घायल होने की खबर

ऑफिशियल तौर पर इस हमले से जुडी ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पर एक रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिली है।

Published on:
13 Dec 2022 05:22 pm
Also Read
View All