यूरोप

स्कॉटलैंड: राजधानी एडिनबर्गा में मशूहर अभिनेता ब्रैडली वेल्श की गोली मारकर हत्या

फिल्म अभिनेता की बुधवार रात को गोली मार कर हत्या कर दी गई। ट्रेनस्पॉटिंग 2 में एक गैंगलैंड के रूप में शानदार अभिनय किया था। एवान मैकग्रेगर, इवेन ब्रेमर, जॉनी ली मिलर और रॉबर्ट कार्लाइल जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया था।

less than 1 minute read
Apr 18, 2019
स्कॉटलैंड: राजधानी एडिनबर्गा में मशूहर अभिनेता ब्रैडली वेल्श की गोली मारकर हत्या

एडिनबर्ग। फिल्म अभिनेता ब्रैडली वेल्श की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यूके की प्रेस एसोसिएशन एजेंसी ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि ट्रेनस्पॉटिंग 2 में एक गैंगलैंड के रूप में शानदार अभिनय करने वाले 47 वर्षीय अभिनेता ब्रैडली वेल्श को एडिनबर्ग में बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कहा है कि रात के करीब आठ बजे एक फोन कॉल आया जिसमें एडिनबर्ग में एक घटना की जानकारी दी गई, जब मौके पर पहुंचा तो एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला। उसे फौरन ही नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि वेल्श ने एवान मैकग्रेगर, इवेन ब्रेमर, जॉनी ली मिलर और रॉबर्ट कार्लाइल के साथ T2 ट्रेनस्पॉटिंग कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है।

ट्रेनस्पॉटिंग के लेखक ने जताया दुख

बता दें कि ट्रेनस्पॉटिंग के लेखक ने ब्रैडली वेल्श की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'ब्रैडली जॉन वेल्श, मेरा दिल टूट चुका है। गुडबाय मेरे अद्भुत और सुंदर दोस्त। मुझे एक बेहतर इंसान बनाने और दुनिया को एक दयालु और समझदार तरीके से देखने में मदद करने के लिए धन्यवाद।' 2008 में ब्रावो पर डैनी डायर के डेडलिस्ट मेन में वेल्श ने खुद को 'बॉर्न लीडर’ के तौर पर दिखाया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

Published on:
18 Apr 2019 04:19 pm
Also Read
View All