स्पेन की राजधानी मैड्रिड स्थित एक गगनचुंबी इमारत में बम की खबर से खलबली मच गई। इस इमारत में कई देशों के दूतावास मौजूद हैं। बम की खबर के बाद इमारत को फौरन खाली करा लिया गया।
मैड्रिड। स्पेन की राजधानी मैड्रिड स्थित एक गगनचुंबी इमारत में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब वहां बम होने की खबर आग की तरह फैल गई। मंगलवार को इमारत में बम होने की खबर मिलने के बाद फौरन ही खाली करा लिया गया। बता दें कि इस इमारत में ब्रिटेन, डच, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों के दूतावास हैं। पुलिस की और से अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, बम होने की धमकी दी गई थी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इमारत में बम होने की धमकी मिली जिसके बाद फौरन एहतियातन इमारत को खाली करा लिया गया। अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि आखिर इस तरह की धमकी किसने की और उसका मकसद क्या था?
ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट कर दी जानकारी
बता दें कि इस घटना के बाद से चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इमारत की ऊंचाई 235 मीटर है जो कि 57 मंजिला है। स्पेन के चार गगनचुंबी इमारतों में से एक यह टोरस्पासियो इमारत उतरी मैड्रिड में स्थित है जो कि बिजनेस पार्क के तौर पर पहचानी जाती है। इस घटना को लेकर ऑस्ट्रेलिया दूतावास ने ट्वीट करते हुए बताया कि आज मंगलवार से अगले आदेश तक दूतावास बंद रहेगा।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .