यूरोप

तुर्की से जुड़ रहे न्यूजीलैंड आतंकी हमले के तार, सरकार कराएगी हमलावर के आने-जाने की जांच

- मस्जिद पर हमला करके हमलावरों ने 49 लोगों की हत्या कर दी - हमलावर 28 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई माना जाता है - वह कई बार तुर्की का दौरा कर चुका है
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2019, 8:14 AM IST
terrorist attack
तुर्की से जुड़ रहे न्यूजीलैंड आतंकी हमले के तार, सरकार कराएगी हमलावर के आन-जाने की जांच

अंकारा। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों पर हुए हमले को लेकर जांच में सामने आया है कि हमलावर के तार तुर्की से जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को दोपहर की प्रार्थना के दौरान मस्जिदों में हथियारों से लैस दक्षिणपंथी समर्थक हथियारबंद हमलावरों ने 49 लोगों की हत्या कर दी और दर्जनों को घायल कर दिया। तुर्की के एक अधिकारी ने कहा कि हमलावर 28 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई माना जाता है- जिसे न्यूजीलैंड में हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह कई बार तुर्की का दौरा कर चुका था और देश में लंबे समय तक रहा।

घटना पर शोक व्यक्त किया है

तुर्की के राष्ट्रपति रेसपे ताइपे इर्दोगन ने इस दौरान घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अगर हमलावर के तार तुर्की से जुड़े हैं तो इसकी जांच जरूर करानी चाहिए। तुर्की मीडिया ने बताया कि हमलावर द्वारा कथित तौर पर ऑनलाइन प्रकाशित किए गए एक घोषणापत्र में तुर्की के विशिष्ट संदर्भ शामिल थे। इस्तांबुल में उसने मीनारों में प्रसिद्ध हागिया सोफिया का मजाक उड़ाया था। माना जाता है कि हमलावर ने देश में एक सप्ताह बिताने के दौरान ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। इस दौरान बाल्कन देश के इतिहास का अध्ययन भी किया।

Updated on:
17 Mar 2019, 8:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पोलैंड में क्यों भड़की हिंसा? विदेश यात्रा रोक बीच रास्ते से लौटे राष्ट्रपति, कोर्ट के बाहर पुलिस तैनात

रूस ने 15 दिन में यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किए 30 हमले, जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगीं प्रति माह 100 पैट्रियट मिसाइलें

यूक्रेन के कीव में यूनिवर्सिटी पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, मलबे में दबे कई लोग, जेलेंस्की ने मांगी एयर डिफेंस मदद

रूस से बातचीत पर जेलेंस्की की अमेरिका को दो टूक, बोले- पाबंदियां हटाकर पुतिन से मिलना बड़ी भूल, जमीन की अदला-बदली नहीं होगी

फ्रांस और स्पेन में हिंसक प्रदर्शन: पेरिस में चले आंसू गैस और वाटर कैनन, बार्सिलोना में जलाई दुकानें, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार