यूरोप

माल्टा में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया पर्यटन स्थलों का दौरा

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मंगलवार को वैलेटटा में सेंट जॉन सह-कैथेड्रल का दौरा किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2018, 8:04 PM IST
Venkaiah Naidu
माल्टा में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया पर्यटन स्थलों का दौरा

वैलेटटाः उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मंगलवार को वैलेटटा में सेंट जॉन सह-कैथेड्रल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटक रजिस्टर में हस्ताक्षर भी किया। नायडू के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी साथ था। इसके अलावा वेंकैया नायडू वैलेटटा के ऊपरी बर्रका गार्डन भी पहुंचे। यहां पर उन्होंने खूबसूरत समुद्र के किनारों को देखा। बता दें कि ऊपरी बर्रका गार्डन माल्टा का प्रसिद्धि पर्यटन स्थल है। यहां पर रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। बता दें कि सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने माल्टा की राष्ट्रपति मैरी लुइस कोलेरो प्रेका से मुलाकात की थी और तीन अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।

Updated on:
18 Sep 2018, 8:04 PM IST
Published on: