एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

एग्जाम गाइड : सरकारी नौकरियों के लिए इन सवालों से करें तैयारी

जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं।
less than 1 minute read
May 19, 2019
 Pre-B.T.C. exam today
Pre-B.T.C. exam today

जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन तैयारी करने से परीक्षाओं में काफी मदद मिल सकती है।

1. निम्न में से किस देश को हाल ही फिर से अंतर-सरकारी मंच आर्कटिक परिषद का पर्यवेक्षक चुना गया है?
(अ) भारत

(ब) नेपाल

(स) चीन

(द) रूस

2. निम्न में से किस देश ने एच1-बी वीजा के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है?
(अ) बांग्लादेश

(ब) अमरीका

(स) नेपाल

(द) पाकिस्तान

3. निम्नलिखित में से किसने हाल ही पनामा के राष्ट्रपति पद के लिए चुनावों में जीत दर्ज की है?
(अ) रोमुलो रॉक्स

(ब) एल्विन पार्कर

(स) रिकार्डो लोम्बाना

(द) लॉरेंटिनो कोर्टिजो

4. निम्नलिखित में से किस दिन अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है?
(अ) 10 मई

(ब) 11 मई

(स) 8 मई

(द) 9 मई

5. पांच सांस्कृतिक युगों के अवशेष कहां से प्राप्त हुए है?
(अ) आहड़

(ब) बागौर

(स) नौह

(द) गणेश्वर

6. 1519 ई. में गागरोन के युद्ध में मालवा के किस शासक पर राणा सांगा ने निर्णायक विजय प्राप्त की थी ?
(अ) महमूद पर

(ब) मेदिनीराय पर

(स) बहादुरशाह पर

(द) इनमें से कोई नहीं

7. किस प्रतिहार राजा के काल मे प्रसिद्ध ग्वालियर प्रशस्ति की रचना की गई?
(अ) भोज प्रथम

(ब) रामभद्र

(स) वत्सराजल

(द) भोज द्वितीय

८. प्रथम गोलमेज सम्मेलन कहां हुआ था?
(अ) कोलकाता

(ब) दिल्ली

(स) लंदन

(द) मुंबई

9. भारतीय संघ कौन-से देश के संघ के सदृश है?
(अ) ऑस्टे्रलिया

(ब) कनाडा

(स) स्विट्जरलैंड

(द) संयुक्त राज्य अमरीका

१०. ऐसा कौन-सा देश है जिसके एक भाग में शाम और एक भाग में दिन होता है?
(अ) फ्रांस

(ब) जर्मनी

(स) उरुग्वे

(द) रूस

उत्तरमाला : 1.अ 2.ब 3.द 4.स 5.स 6.अ 7.अ 8.स 9.ब 10.द

Published on:
19 May 2019 11:57 am