एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

Exam Guide : इन सवालों की मदद से करें परीक्षाओं की तैयारी

जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन तैयारी करने से परीक्षाओं में काफी मदद मिल सकती है।
2 min read
May 16, 2019
Exam Guide
Exam Guide

जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन तैयारी करने से परीक्षाओं में काफी मदद मिल सकती है।

1. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने अपने बोर्ड में पहली बार स्वतंत्र महिला निदेशक के तौर पर किसे नियुक्त किया है?
(अ) तनुश्री पांड्या

(ब) जयश्री व्यास

(स) अर्चना वत्सल

(द) गरिमा वर्मा

2. फ्रांस ने इसरो के किस पूर्व चेयरमैन को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘शेवेलियर डी एल ऑर्डर नेशनल डी ला लीजेंड ऑनर’ सम्मान से सम्मानित किया है?
(अ) सतीश धवन

(ब) ए.एस. किरण कुमार

(स) शैलेश नायक

(द) के. कस्तुरीरंगन

3. विश्व का कौन-सा पहला देश है जिसमें ‘जलवायु आपातकाल’ लागू किया गया है?
(अ) अमरीका

(ब) कनाडा

(स) फ्रांस

(द) ब्रिटेन

4. भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पीन वर्ग में किस चौथी पनडुब्बी का हाल ही उद्घाटन किया है?
(अ) जज्बा

(ब) डाली

(स) वेला

(द) अरिहंत

5. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय राजस्थान राज्य में कितने जिले थे?
(अ) 25 जिले

(ब) 20 जिले

(स) 24 जिलें

(द) 27 जिले

6. भारत में ‘दास प्रथा’ का उन्मूलन किसके द्वारा हुआ?
(अ) 1829 के अधिनियम द्वारा

(ब) 1833 के अधिनियम द्वारा

(स) 1843 के अधिनियम द्वारा

(द) 1858 के अधिनियम द्वारा

7. मैत्री एक्सप्रेस किन दो देशों के मध्य चलती है?
(अ) भारत और अफगानिस्तान

(ब) भारत और नेपाल

(स) भारत और पाकिस्तान

(द) भारत और बांग्लादेश

8. भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था?
(अ) 1949 में

(ब) 1934 में

(स) 1935 में

(द) 1946 में

9. राज्य का कार्यकारिणी अध्यक्ष कौन होता है?
(अ) राष्ट्रपति

(ब) मुख्यमंत्री

(स) राज्यपाल

(द) विधानसभा अध्यक्ष

10. भूमध्यरेखा निम्नलिखित में से किस देश से होकर नहीं गुजरती है?
(अ) केन्या

(ब) मैक्सिको

(स) इंडोनेशिया

(द) ब्राजील

उत्तरमाला : 1.ब 2.ब 3.द 4.स 5.अ 6.स 7.द 8.अ 9.स 10.ब