एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

Exam से पहले होने लगा है टेंशन तो एक्सपर्स्ट से पूछ लीजिए सवाल, मिलेगी राहत

expert suggestions- परीक्षा से पहले तनाव में हैं तो जरूर पढ़ें यह आर्टिकल...।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2023, 2:23 PM IST
tips.gif
,,

expert suggestions. आगामी कुछ दिनों में परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। आमतौर पर परीक्षा के नाम से स्टूडेंट तनाव में आ जाते हैं और घबराहट में उनसे आसान प्रश्नों के जवाब पता होते हुए भी छूट जाते हैं। यदि आप भी इस तरह के तनाव या दबाव को महसूस करते है तो हमें अपने सवाल वाट्सऐप करें। हम एक्सपर्ट के जरिए आपको सही हल देने का प्रयास करेंगे। मैसेज के साथ 'एग्जाम टिप्स' जरूर लिखें। डॉ. आरती मिढा, ब्रेन हैल्थ कोच, वाट्सऐप नंबर - 8955003879

यह भी पढ़ेंः

सवाल-1

जब भी पढ़ाई करने बैठता हूं तो मोबाइल चलाने का मन करता है। जब मोबाइल चलाने लगता हूं तो लगता है कि कुछ गलत कर रहा हूं। मुझे पढ़ाई करना चाहिए। पढ़ाई में अपने मन को कैसे एकाग्र करूं? - सुदीप दास

जवाब

मोबाइल के प्रति रूझान का प्रमुख कारण यह है कि यह रुचिकर है यानी इसमें जो फंक्शन हैं उससे आपको आनंद आता है। अगर आप पढ़ाई को भी आनंदायक बना लेते हैं तो आपको उसमें भी इंट्रेस्ट आएगा। कोई भी काम जिसमें आनंद आता है तो उसमें एकाग्रता अपने आप ही आने लगती है। इंट्रेस्ट विकसित करने की कोशिश करें।

सवाल-2

मैं पढ़ाई में अच्छी हूं। लेकिन परीक्षा के समय नर्वस हो जाती हूं। इससे अच्छी तैयारी के बाद भी अच्छा स्कोर नहीं कर पाती हूं। यह कई सालों से चल रहा है। इसको लेकर अब फोबिया जैसे होने लगता है। इससे बाहर निकलने का रास्ता बताइए।
-अंकिता शर्मा

जवाब

जब किसी प्रयास का परिणाम नहीं मिलता है तो ऐसी सोच आना स्वभाविक। कई बार हम अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जगह उन बातों के बारे में ज्यादा सोचते हैं जिनसे हम विफल होने पर अपने को डिफेंस कर सकें। आपके मन में भी ऐसा ही चल रहा है। हर कोई एक बार एग्जाम देने से मात्र से सफल नहीं हो जाता है। आप भी इनका ध्यान रखें और अपनी तैयारी को और मजबूत करें।

यह भी पढ़ेंः

Updated on:
29 Jun 2023, 2:23 PM IST
Published on: