30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के 545 सरकारी कॉलेजों में एडमिशन, 5 जुलाई से पहले करें आवेदन

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन का अच्छा मौका...। 5 जुलाई से पहले आवेदन करें 12वीं पास स्टूडेंट्स...।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 28 Jun 2023, 11:14 AM IST

28june-rj.gif

Rajasthan Govt College Admission 2023. यदि आप राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। राजस्थान के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के 545 कॉलेजों में बुधवार से एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीए, बीकॉम और बीएससी समेत अन्य कोर्सेस में एडमिशन लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 12वीं पास स्टूडेंट्स 5 जुलाई तक एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया बुधवार 28 जून से शुरू हो गई है। शुरुआत में ही अपना आवेदन तैयार करके जमा कर दीजिए, अन्यथा अंतिम तारीख पर ज्यादा आवेदन पहुंचने पर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। या किसी दस्तावेज में संशोधन कराना पड़ जाए या अन्य दस्तावेजों की कमी के कारण आपके प्रवेश में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आवेदन उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hte.rajasthan.gov.in के जरिए ऑनलाइन की जा सकती है।

15 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

एडमिशन की प्रक्रिया 5 जुलाई तक पूरी हो जाने के तीन दिन बाद यानी 8 जुलाई को स्टूडेंट्स के दस्तावेजों का फेरिफिकेसन होगा। इसके बाद 10 जुलाई को प्रायोरिटी लिस्ट जारी हो जाएगी। इसके तीन दिन का समय यानी 13 जुलाई तक फीस भरने का समय दिया जाएगा। इसी के दूसरे दिन 14 जुलाई को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी हो जाएगी। अगले दिन 15 जुलाई से कॉलेजों में पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी।

एक नजर

0-आवेदन 28 जून से
0-आवेदन लास्ट डेट 5 जुलाई
0-वेरिफिकेशन की लास्ट डेट- 8 जुलाई
0-अंतिम प्रायोरिटी लिस्ट- 10 जुलाई
0-ई मित्र की फीस - 13 जुलाई
0-सिलेक्टेड कैंडिडेट की पहली लिस्ट- 14 जुलाई
0-कट ऑफ लिस्ट - 14 जुलाई
0-पढ़ाई की शुरुआत - 15 जुलाई

शिक्षा नीति पर एक नजर

0-राजस्थान के सभी कॉलेजों में प्रवेश के लिए 12वीं में प्रतिशत अच्छा होगा, उसे ही प्रवेश मिलेगा।

0-भारतीय सेना और पूर्व कर्मचारियों के बच्चों के लिए 3 फीसदी सीटें आरक्षित। राजस्थान पुलिस कर्मियों के बच्चों को भी मिल जाएगा मौका।

0-स्टूडेंट्स को पहले की तरह को-एजुकेशन कॉलेजों में छात्राओं काे 3% बोनस मिलेगा। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई भी चालू रहेगी।

0-आर्ट्स, कॉमर्स ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए 12वीं में न्यूनतम 45 प्रतिशत और साइंस में 12वीं में 48 प्रतिशत होना चाहिए।

0- विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा। जबकि मूल रूप से विदेशी छात्र को एडमिशन इस बार नहीं दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

0- सबसे पहले hte.rajasthan.gov.in पर जाएं।
0-अंडर ग्रेजुएशन एडमिशन की लिंक पर क्लिक करें।
0-SSO लॉगइन पेज खुलेगा।
0-इसमें आईडी पासवर्ड भर दें।
0-इसके बाद कैप्चा कोड डालने के बाद लॉगिन करें
0-SSO आईडी पर सिटिजन एप पर क्लिक करें।
0-इसके बाद DCE App पर क्लिक करें।
0-यूजी कोर्स के तीन नंबर पर क्लिक करें।
0-जिले का नाम चयन करें, जहां एडमिशन लेना है।
0-इसके बाद उस कॉलेज का नाम सिलेक्ट करें।
0-10वीं और 12वीं के नंबरों को दर्ज करना होगा।
0-इसके बाद जो जानकारी मांगी है उसे भर दें।
0-अपने विषयों का चयन करें।
0-फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर सबमिट कर दें।
0-जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें।

इन दस्तावेजों की जरूरत

10वीं और 12वीं की मार्कशीट
पासपोर्ट साइज का फोटो
SSO आईडी
ईमेल आईडी
बैंक अकाउंट
आय प्रमाण पत्र
मूल निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
जन आधार