एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

teacher recruitment: वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की आंसर की जारी

RPSC Exam:- बुधवार को ग्रुप ए की परीक्षा 1366 केंद्रों पर होगी...।
2 min read
• •
Updated: 13 Jun 2023, 11:05 AM IST
rajasthan1.png

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापकों की भर्ती की जा रही है। ग्रुप सी और डी के सामान्य ज्ञान विषय के प्रश्न-पत्रों की आंसर की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए बुधवार से शुक्रवार तीन दिन का समय दिया गया है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सीनियर अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के अंतर्गत ग्रुप-c एवं D के सामान्य ज्ञान विषय के प्रश्न-पत्रों की मॉडल आंसर-की जारी हो गई है। ऐसे उम्मीदवार जिन्हें इन मॉडल आंसर की पर आपत्ति है, वे निर्धारित शुक्ल देकर अगले तीन दिन यानी 14 जून से 16 जून तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग के मुताबिक यह परीक्षा 29 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए https://rpsc.rajasthan.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर माडल प्रश्न पत्र की लिंक पर जाकर आपत्ति दर्ज करना होगी। इसमें जरूरी दस्तावेज जैसे पुस्तकों की प्रमाण आदि को अपलोड करना होगा। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं होगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क 100 रुपए देना होगा। जो ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करेगा, उसे ही स्वीकार किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने में यदि कोई तकनीकी दिक्कत आए तो उम्मीदवार recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर मेल कर सकते हैं।

1366 केंद्रों पर होगी ग्रुप-ए की परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सीनियर अध्यापक परीक्षा का आयोजन 1366 केंद्रों पर किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के 12 लाख से अधिक उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं। ग्रुप ए की परीक्षा बुधवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और शिक्षा मनोविज्ञान तथा दोपहर में दो बजे से 4.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। खास बात यह है कि ओमआरशीट खाली छोड़न वालों पर खास नजर रखी जाएगी। गौरतलब है कि ग्रुप ए में 4 लाख 31 हजार, ग्रुप बी में 3 लाख 93 हजार और ग्रुप सी में 3 लाख 74 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीयन कराया है। यह भर्ती 9760 वरिष्ठ अध्यापकों के पदों के लिए की जा रही है।

जॉब और करियर से जुड़ी अन्य सूचनाएं

Updated on:
13 Jun 2023, 11:05 AM IST
Published on: