
जयपुर कोच फैक्ट्री में 780 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। रेलवे की इस भर्ती में 10वीं में 50 प्रतिशत के पास करने वाले अभ्यर्थ भी आवेदन कर पाएंगे। साथ ही अभ्यर्थी के पास ट्रेड में आइटीआई कोर्स (iti course) होना चाहिए। मैट्रिक और आईटीआई दोनों को देखकर अभ्यर्थियों की औसत मेरिट लिस्ट (merit list) तैयार की जाएगी। उसी के आधार पर ज्वाइनिंग दी जाएगी।
भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेनों के कोच बनाने वाली फैक्ट्री में 780 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। अभ्यर्थी की आयु 15 साल से ऊपर और 24 साल से कम होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। 1 जून 2023 के आधार पर उम्मीदवारों की आयु की गणना की जाएगी।
इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी सबसे पहले इंटीग्रल कोच फैक्ट्री की आफिशियल वेबसाइट पर pb.icf.gov.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे। वेबसाइट के होमपेज पर भर्ती की लिंक पर क्लिक करेंगे। रजिस्ट्रेशन फार्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फार्म जमा कर देंगे। आवेदन चाहे तो फार्म को डाउनलोड भी कर सकते हैं और उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
स्टाइपेंड मिलेगा
रेल कोच फैक्ट्री में यह भर्ती शुरुआत में अप्रेंटिस के पदों पर होगी। इस वैकेंसी में चयनित का 10वीं पास अभ्यर्थियों को 6 हजार रुपए, जबकि 12वीं पास अभ्यर्थियों के साथ ही पूर्व एक्स आईटीआई के तौर पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 7 हजार रुपए प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग के दूसरे वर्ष में 10 प्रतिशत स्टाइपेंड बढ़ाया जाएगा, जबकि तीसरे साल 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी स्टाइपेंड में की जाएगी।
जॉब से जुड़ी अन्य सूचनाएं
Updated on:
12 Jun 2023, 5:25 PM IST
Published on:
12 Jun 2023, 5:22 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.