बिहार बोर्ड के परिणाम (Bihar Board Result 2024) कभी भी आ सकते हैं। अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं है तो स्क्रूटनी करा सकता है। जानिए, स्क्रूटनी की प्रक्रिया-
Bihar Board BSEB Result 2024 Scrutiny Process: बिहार बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (BSEB Result 2024) जारी कर सकता है। कक्षा 12वीं के परिणाम पहले घोषित हो सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद कई बार छात्र उससे संतुष्ट नहीं होते है। बहुत से छात्रों को लगता है कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें अंक कम मिले हैं। ऐसे छात्र अपनी कॉपी का स्क्रूटनी करवाते हैं। आइए, आज जानते हैं कि क्या है स्क्रूटनी और इसकी प्रक्रिया क्या है?
स्क्रूटनी का अर्थ संवीक्षा अर्थात छानबीन होता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके तहत यदि छात्रों को अपनी कॉपियां फिर से चेक करानी हो तो वो आवेदन करके इसकी मांग कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं होते हैं, ऐसी स्थिति में वे स्क्रूटनी (BSEB Scrutiny) के लिए आवेदन करते हैं।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस काम के लिए एक समय निर्धारित होता है। अगर किसी छात्र के स्क्रूटनी में नंबर कम दिए होंगे तो फाइनल नंबर वही होंगे, मार्कशीट पर पुराने अंक दर्ज नहीं होंगे। बिहार बोर्ड के परिणाम (Bihar Board Result 2024) कभी भी आ सकते हैं। अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं है तो स्क्रूटनी करा सकता है।
रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू होती है और तब ही आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी अपने परिणाम से खुश नहीं है और आपको लगता है कि कॉपी फिर से जांची जानी चाहिए, तो आप अप्लाई कर सकते हैं। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जितने विषय की फिर से जांच कराना चाहते हैं, आपको उतनी फीस देनी होगी और उन सभी विषय के लिए आवेदन करना होगा।
यह भी पढ़ें- 10वीं पास के लिए डीआरडीओ में भर्ती, ऐसे करें अप्लाई