2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Video: रोज 8-10 घंटे की पढ़ाई करती थी SDM Kriti Raj, समाज सेवा भी कर चुकी हैं

Viral Video: कृति राज (SDM Kriti Raj) दबंग छवि की हैं। वो बचपन से ही पढ़ने में बहुत अच्छी थीं। कृति की शुरुआती शिक्षा झांसी के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल से हुई, जिसके बाद कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। साल 2021 में कृति IAS बनीं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जानिए, इस वीडियो में क्या है-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 20 Mar 2024, 3:35 PM IST

viral_video.jpg

SDM Kriti Raj

Viral Video Of SDM Kriti Raj: सोशल मीडिया के इस दौर में हर किसी पर जनता की नजर होती है, चाहे वो सेलिब्रिटी हो या सरकारी अधिकारी। आपने अच्छा काम किया है तो आपकी सराहना होगी और अगर आप कुछ अनुचित कर रहे हैं तो जनता की नजरों में चढ़ जाएंगे। कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों एसडीएम कृति राज (SDM Kriti Raj) का है, जो मीडिया में छाई हुई हैं।


IAS कृति राज दबंग छवि की हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ था। वो बचपन से ही पढ़ने में बहुत अच्छी थीं। कृति की शुरुआती शिक्षा झांसी के सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल से हुई, जिसके बाद कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। कृति ने साल 2019 में IAS की तैयारी शुरू की थी, वो रोज 8-10 घंटे की पढ़ाई करती थीं। साल 2021 में कृति IAS बनीं। उन्होंने यूपीएससी में 106वीं रैंक हासिल की थी।


यह भी पढ़ें- इस योजना की मदद से 12वीं तक पढ़ सकेगी आपकी लाडली


एसडीएम कृति (SDM Kriti Raj) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उन्हें उनके फैशन सेंस के लिए भी सोशल मीडिया पर लोकप्रियता मिली है। साथ ही वो सिविल सेवा की तैयारी करने वाले युवाओं के साथ सक्सेस टिप्स (UPSC Success Tips) शेयर करती हैं। इससे पहले समाज सेवा का काम भी कर चुकी हैं। समाज सेवा करने के दौरान ही कृति राज को ऐसा महसूस हुआ कि वो सिविल सेवा के लिए बनी हैं।


कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हुआ, जिसमें एसडीएम कृति राज उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में निरीक्षण करने पहुंची। एसडीएम कृति का अंदाज इतना निराला था कि वो खबरों में छा गईं।

दरअसल, कृति घूंघट (SDM Kriti Raj Ghunghat) में मरीज बनकर अस्पताल पहुंची। वहां उन्होंने लाइन में लगकर पर्ची कटवाई और डॉक्टर के पास गईं। इस दौरान उन्हें डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारियों का व्यवहार उचित नहीं लगा। इसके अलावा जब SDM ने रजिस्टर चेक किया तो उसमें बहुत से लोग मिसिंग दिखे, वहीं कई लोगों के नाम के आगे साइन थी पर वो ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे।