
Girls Education
Government Schemes For Girls Education: राज्य और केंद्र सरकार द्वारा समाज में बेटियों की पढ़ाई के लिए जागरुकता लाने के उद्देश्य से कई सारे स्कीम चलाए जाते हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य होता है गरीब और पिछड़े परिवार से आने वाली बेटियों के सपनों को पूरा करना। इसी उद्देश्य से दिल्ली में लाडली योजना चलाई जा रही है।
साल 2008 में लाडली योजना (Ladli Yojana) की शुरुआत दिल्ली में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य था राज्य में बेटियों के जन्म को बढ़ावा देना और उनकी शिक्षा के लिए परिवारों को प्रोत्साहित करना। एक रिपोर्ट की मानें तो इस योजना की मदद से आर्थिक तंगी के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राओं की संख्या भी कमी है।
रजिस्ट्रेशन होने के साथ ही दिल्ली सरकार की ओर से 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। यदि जन्म अस्पताल में या प्रसूति गृह में हुआ है तो 11 हजार रुपये मिलते हैं। बता दें, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और भारतीय स्टेट बैंक सरकार के इस योजना का वित्तीय मैनेजमेंट देखता है।
इस योजना के तहत जन्म और पढ़ाई (Girls Education) के विभिन्न चरणों में सरकार बैंक खाते (Bank Account) में रुपये कराती है। बालिकाओं के 18 साल के होने के बाद उनकी जरूरत के हिसाब से ये रकम निकाली जा सकती है। यह भुगतान ब्याज समेत होगा। दसवीं, छठी और नौंवी कक्षा में बच्ची के पहुंचने पर बैंक खाते में 5 हजार रुपये (हर बार) जमा करवाया जा सकेगा। 10वीं पास होने के बाद 5 हजार रुपये दिए जाते हैं। 12वीं कक्षा में नामंकन पर 5000 रुपये मिलते हैं।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जिला कार्यालय और महिला एवं बाल विकास विभाग में होती है। इसके अलावा आप करीबी आंगनबाड़ी या फिर सुविधा केंद्र भी जा सकते हैं। यहां से आवेदन फॉर्म ले लें और स्कूल प्रिंसिपल की मदद से इसे भरकर जमा करवा दें। इच्छुक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के लिए प्रमाण-पत्र लेकर जाएं।
Updated on:
20 Mar 2024, 10:09 AM IST
Published on:
19 Mar 2024, 4:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.