परीक्षा

CBSE 12th Exam: होली के कारण परीक्षा नहीं देने वालों के लिए खुशखबरी, 15 मार्च को छोड़ सकते हैं पेपर

CBSE 12th Exam Hindi Paper: सीबीएसई की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर 15 मार्च को हिंदी का पेपर नहीं दे पाए तो उनको फिर से मौका दिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2025, 4:25 PM IST
CBSE 12th Exam 15 March Update
सीबीएसई 12 कक्षा परीक्षा को लेकर अपडेट (प्रतीकात्मक फोटो)

CBSE 12th Exam Hindi Paper: केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। होली के कारण हिंदी का पेपर नहीं दे पाए तो चिंता की बात नहीं है। क्योंकि, सीबीएसई की ओर से दूसरा चांस दिया जाएगा। इस खबर से छात्रों को राहत मिली है जिनको ये चिंता सता रही थी कि होली के कारण परीक्षा कैसे देंगे। हालांकि, अब उन छात्रों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। देश के कई इलाकों में 14 मार्च और कुछ में 15 मार्च को परीक्षा है। ऐसे में कईयों के लिए संभव नहीं है कि वो परीक्षा दे पाएं। इसलिए CBSE बोर्ड की ओर से ये फैसला लिया गया है।

CBSE स्टूडेंट्स 15 मार्च को छोड़ सकते हैं पेपर

गुरुवार को सीबीएसई की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें साफ तौर पर परीक्षा नहीं दे पाने वालों छात्रों को राहत देने की बात लिखी गई है। हालांकि, 15 मार्च को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अगर जो छात्र इस दिन शामिल होना चाहते हैं वो परीक्षा दें। लेकिन, परीक्षा छोड़ देते हैं तो उन्हें फिर से पेपर देने का मौका दिया जाएगा।

यहां देखें CBSE 12th Exam Notification

सीबीएसई का नोटिस

नोटिफिकेशन की जानकारी के मुताबिक, “होली का त्योहार 14 मार्च, 2025 को देश के अधिकांश हिस्सों में मनाया जाएगा, कुछ स्थानों पर 14 मार्च, 2025 को होगा या 15 मार्च, 2025 तक होली का उत्सव चलेगा। इस कारण कुछ छात्रों के सामने आने वाली बाधाओं को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि, जबकि परीक्षा 15.03.2025 को आयोजित की जाएगी, जिन छात्रों को इसमें उपस्थित होना मुश्किल लगता है, वे 15 मार्च को भी परीक्षा छोड़ कर सकते हैं।"

कब तक चलेगा CBSE 12th Exam?

बता दें, सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12 के लिए हिंदी कोर (302)/हिंदी ऐच्छिक (002) परीक्षाएं 15 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाली हैं। साथ ही जान लें कि 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल तक और कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च तक चलेंगी।