परीक्षा

CUET UG Last Date: मनपसंद कॉलेज में प्रवेश पाने का आज आखिरी मौका, देर किया तो एक साल होगा बर्बाद

CUET UG Laste Date 2024: आज सीयूईटी यूजी के लिए अप्लाई करने का आखिरी दिन है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 6 अप्रैल के दिन खुलेगी। इस दिन से आप कुछ फिक्स फील्ड में सुधार कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2024, 10:12 AM IST
cuet_ug_last_date.jpg
CUET UG Last Date 2024

CUET UG Laste Date 2024: आज सीयूईटी यूजी के लिए अप्लाई करने का आखिरी दिन है। इच्छुक छात्र अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द आवेदन करें। सीयूईटी ने छात्रों की परेशानी देखते हुए दो बार लास्ट डेट बढ़ाई है। वहीं अब छात्रों से अनुरोध किया जा रहा है कि वो देर न करें क्योंकि यह आखिरी मौका है।

सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट और फीस भरने की लास्ट डेट दोनों ही 5 अप्रैल 2024 है। आवेदन रात के 9.50 बजे से पहले करें। वहीं फीस जमा करने के लिए 11.50 तक का समय दिया गया है।


आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 6 अप्रैल के दिन खुलेगी। इस दिन से आप कुछ फिक्स फील्ड में सुधार कर सकते हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, सिटी इंटिमेशन स्लिप 30 अप्रैल 2024 से जारी की जा सकती है। हालांकि, इस तारीख में बदलाव हो सकता है। वहीं सीयूईटी परीक्षा का आयोजन 15 से 31 मई 2024 के बीच होगा। अधिक जानकारी या फॉर्म भरने के लिए cuetug.ntaonline.in पर जाएं।


सबसे पहले सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 26 मार्च निर्धारित की गई थी। फिर इसे बढ़ाकर 31 मार्च किया गया। इसके बाद भी जब कई छात्र फॉर्म नहीं भर पाने की शिकायत कर रहे थे, तो इस तारीख को बढ़ाकर 5 अप्रैल की रात 9:50 मिनट कर दिया गया।

Updated on:
5 Apr 2024, 10:12 AM IST
Published on: