29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JNU Jobs: हाथ से न निकल जाए जेएनयू में प्रोफेसर बनने का मौका, जल्दी करें आवेदन

सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाना हर किसी का सपना होता है। वहीं अब JNU मौका दे रहा है। जेएनयू के 76 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 अप्रैल है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 4 Apr 2024, 5:47 PM IST

jnu_jobs.jpg

Sarkari Naukri

Sarkari Naukri At JNU Jobs: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है। अगर आप भी जेएनयू में नौकरी (JNU Jobs) पाना चाहते हैं तो जल्द अप्लाई करें। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 76 पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें, जेएनयू में असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जा रही है।


सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाना हर किसी का सपना होता है। वहीं अब JNU मौका दे रहा है। जेएनयू के 76 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करें।


यह भी पढ़ें- एनटीए ने जारी किया 8,9 और 12 अप्रैल की JEE Main परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड


बता दें, कुल पदों में से प्रोफेसर के लिए 36 सीट्स हैं, एसोसिएट प्रोफेसर के 33 सीट्स और असिस्टेंट प्रोफेसर के 7 सीट्स निर्धारित किए गए हैं। अप्लाई करने के लिए अनारक्षित वर्ग, ओबीसी और ईडब्लूएस कैटेगरी के उम्मीदवार को 2000 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित, पीएच और महिला उम्मीदवार को किसी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है।


आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। सभी उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in. पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाएं। वहीं बात करें इस पद के लिए आयु सीमा की तो विभिन्न वर्ग के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। सैलरी भी पद के अनुसार अलग-अलग है। अगर आपका चयन होता है तो आपकी सैलरी महीने के 57 हजार से लेकर करीब 2 लाख तक हो सकती है।