
JEE Main Exam Admit Card
JEE Main Session 2 Admit Card Download: एनटीए (National Testing Agency) ने अप्रैल महीने में होने वाली जेईई मेन परीक्षा सेशन-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 8, 9 और 12 अप्रैल को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया है। इससे पहले 4, 5 और 6 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया था। जो छात्र इस परीक्षा में बैठने वाले हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड (JEE Main Admit Card Download) कर लें।
जेईई मेन परीक्षा पेपर-1 चार अप्रैल से शुरू होकर नौ अप्रैल तक चलेगी। वहीं 12 अप्रैल को पेपर-2 की परीक्षा होगी। बता दें कि जेईई मेन में पेपर-1 और पेपर-2 होता है। जेईई पेपर-1 के जरिए आप बी.टेक में एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT), सीएफटीआईएस (CFTIs) और एसएफआईएस (SFIs) में एड्मिशन पा सकते हैं। वहीं पेपर-2 बी. आर्क, बी-प्लानिंग जैसे कोर्स ऑफर करता है। आसान शब्दों में कहें तो पेपर-1 इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स के लिए है और पेपर-2 आर्ट्स के स्टूडेंट्स के लिए।
मालूम हो कि जेईई मेन परीक्षा सेशन-2 (JEE Main Session 2 Exam) चार अप्रैल से शुरू हो चुकी है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।
Updated on:
4 Apr 2024, 4:25 PM IST
Published on:
4 Apr 2024, 4:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.