परीक्षा

Exam Guide: इस ऑनलाइन टेस्ट से चेक करें अपनी कांपीटिशन एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2019, 11:52 AM IST
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide,
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide,

exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - सेव द चिल्ड्रेन द्वारा हाल ही जारी ‘एंड ऑफ चाइल्डहुड इंडेक्स’ में भारत की रैंकिंग है-
(अ) 105
(ब) 113
(स) 110
(द) 115

प्रश्न (2) - भारत के किस राज्य में पहली बार एक अस्पताल से दूसरे स्वास्थ्य केंद्र तक ड्रोन से ब्लड सैंपल पहुंचाने का सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया?
(अ) महाराष्ट्र
(ब) गुजरात
(स) उत्तराखंड
(द) मध्यप्रदेश

प्रश्न (3) - डेनमार्क में हुए आम चुनावों में निम्नलिखित में से किसे सत्ता प्राप्त हुई?
(अ) रेड ब्लॉक
(ब) ब्लू ब्लॉक
(स) ऑरेंज ब्लॉक
(द) पर्पल ब्लॉक

प्रश्न (4) - किस भारतीय इतिहासकार को अमरीकन फिलोसोफिकल सोसाइटी का अंतरराष्ट्रीय सदस्य चुना गया है?
(अ) अरविन्द द्विवेदी
(ब) अनुष्का रावत
(स) बृजेश दासगुप्ता
(द) रोमिला थापर

प्रश्न (5) - उत्तर भारत का प्रथम सर्प उद्यान कहां स्थापित किया गया है?
(अ) कोटा में
(ब) जयपुर में
(स) उदयपुर में
(द) बीकानेर में

प्रश्न (6) - धुरमेडी का सम्बन्ध किस लोकदेवता से है?
(अ) तेजाजी
(ब) पाबूजी
(स) गोगाजी
(द) बाबा रामदेवजी

प्रश्न (7) - प्राचीन श्रावस्ती का नगर विन्यास किस आकृति का है?
(अ) वृत्ताकार
(ब) अर्धचंद्राकार
(स) त्रिभुजाकार
(द) आयताकार

प्रश्न (8) - सिंधु घाटी के लोग पूजा करते थे-
(अ) पशुपति की
(ब) इंद्र की
(स) ब्रह्मा की
(द) विष्णु की

प्रश्न (9) - लोकसभा के एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए आरक्षण प्रावधान संविधान में किया गया है-
(अ) अनुच्छेद 221 द्वारा
(ब) अनुच्छेद 331 द्वारा
(स) अनुच्छेद 121 द्वारा
(द) अनुच्छेद 139 द्वारा

प्रश्न (10) - यूरोप का भारत किस देश को कहा जाता है?
(अ) फ्रांस
(ब) स्पेन
(स) इटली
(द) जर्मनी

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (स), 3. (अ), 4. (द), 5. (अ), 6. (स), 7. (ब), 8. (अ), 9. (ब), 10. (स)

Published on: