परीक्षा

GATE-2019: मॉक टेस्ट सॉल्व करने के दौरान आजमाएं ये टिप्स, जरूर होंगे सफल

GATE-2019 का आयोजन फरवरी 2019 में कई तारीखों पर होगा। विभिन्न विषयों के अनुसार सिलेबस काफी विस्तृत है। इसकी तैयारी के लिए कम से कम 8 घंटे का समय रोजाना देना जरूरी है।

less than 1 minute read
Nov 18, 2018
Education,education news in hindi,GATE 2019,GATE 2019 Exam,GATE 2019 result,GATE 2019 exam result,GATE 2019 question,
GATE 2019, GATE 2019 Exam, GATE 2019 result, GATE 2019 exam result, GATE 2019 question, GATE 2019 syllabus, education news in hindi, education

GATE-2019 का आयोजन फरवरी 2019 में कई तारीखों पर होगा। विभिन्न विषयों के अनुसार सिलेबस काफी विस्तृत है। इसकी तैयारी के लिए कम से कम 8 घंटे का समय रोजाना देना जरूरी है। खास बिंदुओं को तैयारी के दौरान ध्यान रखें। जैसे-

(a) किसी भी विषय के अध्ययन से पहले उसके सिलेबस को अच्छे से समझ लें और संबंधित किताबों को इकट्ठा कर लें। कोशिश करें कि बेसिक किताबों को जरिया बनाएं। साथ ही प्रसिद्ध लेखकों की किताब लें।
(b) इंटरनेट पर उपलब्ध मॉक टेस्ट पेपर आपके लिए प्रश्नों की प्रकृति को समझने में मदद करेंगे। मॉक टेस्ट पेपर को सॉल्व करते समय जिस टॉपिक से प्रश्न ज्यादा पूछे गए हैं उसे डायरी में नोट करते जाएं। बाद में उस टॉपिक का अध्ययन करें।
(c) इस एग्जाम में इंजीनियरिंग संबंधी सवाल होंगे। इसके लिए जरूरी है कि स्कूली स्तर की किताबों को पढ़ा जाए।
(d) इंटरनेट पर पढ़ाई के आसान और शॉर्ट ट्रिक्स को भी बताया जाता है। आप चाहें तो यहां से आइडिया ले सकते हैं कि कैसे और कम समय में आप पढ़ाई कर सकते हैं।
(e) जरूरी नहीं हर टॉपिक के लिए आपको किताब खरीदनी पड़े। आप चाहें तो ऑनलाइन उपलब्ध ई-बुक का सहारा ले सकते हैं।

Published on:
18 Nov 2018 07:11 pm