परीक्षा

GUJCET Exam: गुजरात CET परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, जानिए कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

GUJCET Exam Registration: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2024, 12:40 PM IST
GUJCET Exam

GUJCET Exam Registration: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक कैंडिडेट्स www. gujcet.gseb.orgवेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं। यहां से उन्हें परीक्षा की तारीख, रजिस्ट्रेशन और योग्यता संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी।

कब होगी परीक्षा? (GUJCET Exam)

गुजरात सीईटी यानी गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) परीक्षा, इंजीनियरिंग और फार्मेसी जैसे कोर्स में दाखिले के लिए होती है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए गुजरात के कॉलेजों (Gujarat College) में दाखिला मिलता है। मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा 23 मार्च 2025 को आयोजित होगी। 3 घंटे की इस परीक्षा का आयोजन पेन पेपर मोड में होगा। परीक्षा 120 मार्क्स की होगी और इसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही जवाब के लिए +1 मार्क्स मिलते हैं और गलत जवाब के लिए एक चौथाई अंक काट लिए जाते हैं।

यहां देखें योग्यता (GUJCET Exam Eligibility)

GUJCET परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि छात्र की उम्र कम से कम 17 साल हो। साथ ही कैंडिडेट्स ने 12वीं कक्षा में मैथ्स और फिजिक्स (कंपलसरी विषय) पढ़ रखा हो। वहीं अन्य विषय में कंप्यूटर, बायोलॉजी और केमिस्ट्री जैसे विषय पढ़ा हो।मिनिमम मार्क्स 45 प्रतिशत हैं जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए ये 40 प्रतिशत है।


आवेदन शुल्क 

GUJCET परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी कैंडिडेट्स को 350 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं लेट फीस के साथ शुल्क 1550 रुपये है। 

कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन (GUJCET Exam Registration)

आवेदन 3 जनवरी 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तारीख 2 फरवरी 2025। एडमिट कार्ड रिलीज होंगे मार्च में और आंसर-की 4 अप्रैल के आसपास जारी हो सकती है। फाइनल आंसर-की  भी अप्रैल में आएगी और इसके बाद नतीजे मई महीने में घोषित हो सकते हैं। 

Updated on:
12 Sep 2024, 12:40 PM IST
Published on: