परीक्षा

IGNOU ने दिसंबर परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी किया

Indira Gandhi National Open University (IGNOU) ने दिसंबर सत्र और परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं।

less than 1 minute read
Nov 23, 2018
IGNOU Hall Tickets

indira gandhi national open university (IGNOU) ने दिसंबर सत्र और परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। परीक्षा 1 दिसंबर, 2018 को शुरू होगी और 31 दिसंबर तक चलेगी। दिसंबर सत्र और परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अक्टूबर, 2018 में शुरू की गई थी। दिसंबर, 2017 सत्र और परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 21 नवंबर, 2017 को जारी किए गए थे। उस वक्त 4 लाख 97 हजार 883 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा देशभर में स्थित 855 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

IGNOU Hall Ticket 2018 : इस तरह डाउनलोड करें
IGNOU की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि स्टुडेंट्स को उन्हीें कोर्सेस की परीक्षा में बैठने दिया जाएगा जिसके लिए रजिस्ट्रेशन वैध है। एक बार फीस जमा होने के बाद उसे रिफंड नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में एग्जाम देने के लिए स्टुडेंट्स को अपने साथ इग्नू के पहचान पत्र साथ लाने होंगे। अगर किसी कारणवश स्टुडेंट्स के साथ इग्नू का पहचान पत्र नहीं है, तो उन्हें परीक्षा शुरू होने से पहले यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय केंद्रों से डुप्लिकेट कार्ड जारी करवाने होंगे। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि स्टुडेंट्स को डुप्लिकेट कार्ड जारी करवाने के लिए आरसी को पोस्ट के जरिए संपर्क करना होगा ताकि उन्हें कार्ड समय पर जारी हो सकें।

-आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर लॉगिन करें

-होमपेज के बीच में दिखाई दे रहे लिंक 'Admit card for December 2018 exam' पर क्लिक करें

-लिंक पर क्लिक करने के बाद नया होमपेज खुलेगा। यहां आपको एडमिट कार्ड को लेकर कई ऑप्शन दिखाई देंगे।

-उनपर क्लिक करें

-9 अंकों का नामांकन नंबर डालकर सबमिट पर क्लिक करें

-स्क्रीन पर एडमिट कार्ड डिस्पले होगा

-डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

Published on:
23 Nov 2018 04:11 pm
Also Read
View All