
JEE Mains Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जेईई मेन 2025 के लिए एडमिट कार्ड आज जार दिया गया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, jeemain.nta.nic.in
जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 22 जनवरी से 30 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेईई मेन एडमिट कार्ड में छात्रों का नाम, रोल नंबर, उनके फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है। बिना इसके किसी भी छात्र को परीक्षा नहीं देनी दी जाएगी। कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रमाण लाना होगा।
परीक्षण एजेंसी ने हाल ही में जेईई मेन 2025 परीक्षा पैटर्न को संशोधित किया है। सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्नों को पेपर 1 और 2 दोनों से हटा दिया गया है। अब सेक्शन बी में सभी पांच प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है। ये वैकल्पिक प्रश्न COVID-19 महामारी के दौरान पेश किए गए थे।
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में जाएं
-एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें
-एडमिट कार्ड देखें और इसे डाउनलोड करें
-भविष्य के लिए एडमिट कार्ड की कॉपी डाउनलोड कर लें
जेईई परीक्षा दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईयूटी) जैसे शीर्ष संस्थानों में बीटेक कोर्सेज में प्रवेश मिलता है। साथ ही जेईई स्कोर के आधार पर छात्र देश भर के किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश पा सकते हैं।