परीक्षा

Maulana Azad Urdu University में एडमीशन के लिए इन तारीखों में होगी प्रवेश परीक्षा

नए शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान विभिन्न नियमित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा 28, 29 और 30 सितंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी यूनिवर्सिटी, दो सत्रों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Sep 2020, 10:40 AM IST
m12.Maulana Azad Urdu University announces new dates for entrance testsjpg
Maulana Azad Urdu University announces new dates for entrance tests

नई दिल्ली। मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी ( Maulana Azad Urdu University ) ने गुरुवार को नए शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के दौरान विभिन्न नियमित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा कर दी है।

इन तारीखों को होंगे एग्जाम
मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सिद्दीकी मोहम्मद महमूद ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय 28, 29 और 30 सितंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। प्रवेश परीक्षा सभी तीन दिनों में दो सत्रों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट http://manuu.edu.in/ पर जा सकते हैं।

फाॅर्म की अंतिम तारीख बढ़ी
इस बीच नियमित मोड के तहत विभिन्न मेरिट-आधारित पीजी, यूजी और ब्रिज पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ पाठ्यक्रमों का विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Published on: