परीक्षा

MPPSC: असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती, एडमिट कार्ड जारी

mppsc assistant registrar recruitment- सहायक कुल सचिव के पदों पर 25 जून को होगी भर्ती परीक्षा...। एडमिट कार्ड जारी...।
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2023, 4:52 PM IST
mppsc001.png
,,

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (mppsc) ने सहायक कुलसचिव परीक्षा 2022 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा रविवार 25 जून 2023 को होगी। एडमिट कार्ड एमपीपीएससी की आफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov से डाउनलोड कर प्रिंट जरूर निकाल लें।

मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग में सहायक कुल सचिव (Assistant Registrar) के 13 पदों पर यह भर्ती की जा रही है। इसके लिए परीक्षा रविवार 25 जून 2023 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन पद्धति से होगी और ओएमआर शीट के आधार पर होगी। एमपी पीएससी इसके लिए भर्ती परीक्षा आयोजित कर रहा है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर की ओर से 25 जुलाई 2022 को वेबसाइट पर विज्ञापन जारी हुआ था। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (MPPSC Admit Card) शुक्रवार 16 जून 2023 से जारी कर दिया गया है। यह प्रवेश पत्र mponline.gov.in और mppsc.mp.gov से डाउनलोड किया जा सकता है।

पत्रिका.कॉम लगातार अपने रीडर्स के लिए करियर और जॉब से जुड़ी अपडेट जानकारी दे रहा है। इस सेगमेंट में एक्सपर्स्ट की राय और सरकारी नौकरी, परीक्षाओं से संबंधित जानकारियां भी लगातार दी जा रही है। और अधिक जानकारी के लिए देखते रहें patrika.com.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

0- एमपी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov के होम पेज पर जाएंगे।
0-इसके बाद असिस्टेंट रजिस्ट्रार एडमिट कार्ड 2023 की लिंक पर क्लिक करेंगे।
0-अभ्यर्थी को लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण, पासवर्ड।) दर्ज करना होगा।
0-इसके बाद स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखने लगेगा। इसे डाउनलोड कर लेंगे।
0-डाउनलोड के बाद इसका प्रिंट निकाल लेंगे।
0-ध्यान रहें, इस प्रवेश पत्र को देखकर ही एंट्री मिलेगी।

जॉब और करियर से जुड़ी जानकारी यहां देखें

यह भी देखेंः

Updated on:
17 Jun 2023, 4:52 PM IST
Published on: