31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC: यूपीएससी ने निकाली मेडिकल ऑफिसर सहित 100 से अधिक पदों पर भर्ती

संघ लोकसेवा आयोग ने निकाली कई पदों पर भर्ती...। आज ही करें आवेदन...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 16 Jun 2023, 4:08 PM IST

upsc1.png

UPSC Latest Recruitment 2023

यूपीएससी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकला गई है। यह सभी पद मेडिकल क्षेत्र के हैं। इसमें शामिल होने के लिए यूपीएससी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। सभी पदों के आगे आवेदन की लिंक दी गई है। आवेदन की अंतिम तारीख 29 जून निर्धारित की गई है। यह सभी पद केंद्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत है।

ONLINE RECRUITMENT APPLICATION

यहां देखें डिटेल्स

यह है पदों का विवरण

इस भर्ती के माध्यम से स्पेशलिस्ट ग्रेड- III (माइक्रोबायोलॉजी या बैक्टीरियोलॉजी) के 26 पद, विशेषज्ञ ग्रेड- III (पैथोलॉजी) के 15 पद, असिस्टेंट सर्जन/मेडिकल ऑफिसर के 2 पद, खान मंत्रालय में वरिष्ठ सहायक नियंत्रक के 2 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर (एनाटॉमी) के 6 पद, सहायक प्रोफेसर/व्याख्याता (सामुदायिक चिकित्सा) के 4 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर (फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी) के 4 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर (स्त्री रोग एवं प्रसूति) के 4 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर/ लेक्चरर (होम्योपैथिक मटेरिया मेडिका) के 8 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर/ लेक्चरर (होम्योपैथिक फार्मेसी) के 5 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर/ लेक्चरर (ऑर्गन ऑफ मेडिसिन) के 9 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर (चिकित्सा का अभ्यास) के 7 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर (बायोकेमिस्ट्री सहित फिजियोलॉजी) के 5 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर (पैथोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी) के 4 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर/ लेक्चरर (रिपर्टरी) के 8 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर/लेक्चरर (सर्जरी) के 4 पदों पर भर्ती की जाएगी।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने स्पेशलिस्ट ग्रेड -III, असिस्टेंट सर्जन/ मेडिकल ऑफिसर और अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके तहत कुल 113 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून, 2023 है। आवेदक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जॉब और करियर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए देखें patrika.com/jobs/

0- Govt Jobs: हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली 12वीं पास के लिए वैकेंसी, 85,500 तक मिलेगी सैलरी
0- Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट ग्रेड-3 सहित 671 पदों पर भर्ती, देखें डिटेल्स
0- NHAI Recruitment: नेशनल हाईवे अथॉरिटी में डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती, देखें डिटेल्स
0- Govt Jobs 2023: केंद्र और राज्य के कई विभागों में निकली सरकारी नौकरी, देखें JOB LIST
0- MP में निकली कॉमर्स ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी, PSC से होगा सिलेक्शन
0- NEET Counselling 2023: रिजल्ट के बाद एडमिशन के लिए काउंसलिंग, यह हैं देश के टॉप-10 मेडिकल कॉलेज