परीक्षा

NEET PG: 23 जून को होगी नीट परीक्षा, NMC ने जारी किया नोटिस

NMC द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि नीट-पीजी में एडमिशन पाने के लिए इंटर्नशिप पात्रता को पूरा करना जरूरी है, जिसके तहत ये कहा गया है कि इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तारीख 15 अगस्त है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Mar 2024, 6:22 PM IST
neet_pg.jpg
NEET PG Exams

NEET PG Exams: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने NEET PG की परीक्षाओं को लेकर नोटिस जारी किया है। नीट-पीजी की परीक्षा 23 जून को होगी और 15 जुलाई को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। नीट-पीजी में एडमिशन और काउंसलिंग संबंधित सभी जानकारी के लिए इस खबर को अंत तक पढ़ें।


NMC द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि नीट-पीजी में एडमिशन पाने के लिए इंटर्नशिप पात्रता को पूरा करना जरूरी है, जिसके तहत ये कहा गया है कि इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तारीख 15 अगस्त है। पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (PGMEB), मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के साथ नेशनल मेडिकल कमीशन, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ साइंसेज और नेशन बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंस की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।


नीट यूजी परीक्षाओं का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाता है, लेकिन नीट-पीजी के लिए अभी तक ऐसा कोई नियम नहीं है। नीट पीजी परीक्षा का आयोजन सिर्फ अंग्रेजी भाषा में होता है। परीक्षा कंप्यूटर मोड आधारित होगी। परीक्षा का समय साढे़ तीन घंटे होगा। कुल 800 अंकों की परीक्षा होगी।

Updated on:
20 Mar 2024, 6:22 PM IST
Published on: