रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू होती है और तब ही आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी अपने परिणाम से खुश नहीं है और आपको लगता है कि कॉपी फिर से जांची जानी चाहिए, तो आप अप्लाई कर सकते हैं। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जितने विषय की फिर से जांच कराना चाहते हैं, आपको उतनी फीस देनी होगी और उन सभी विषय के लिए आवेदन करना होगा।