परीक्षा

ADRE 2024: परीक्षा के लिए NF रेलवे ने शुरू की 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेन 

Northeast Frontier Railway: असम में 15 सितंबर, 2024 को ADRE ग्रेड III और IV परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने दो नियमित ट्रेन मार्गों की सेवाओं का विस्तार करने के साथ साथ 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2024, 3:56 PM IST
Northeast Frontier Railway

Northeast Frontier Railway Launches 12 Special Trains For Exam In Assam: असम में 15 सितंबर, 2024 को ADRE ग्रेड III और IV परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए पूर्वोत्तर सीमांत (Northeast Frontier) रेलवे ने दो नियमित ट्रेन मार्गों की सेवाओं का विस्तार करने के साथ साथ 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने भाग लिया है।

विभिन्न ट्रेन, उनका रूट और समय सीमा (Northeast Frontier Railway)

ट्रेन संख्या 05157/05158 (अलीपुरद्वार-गुवाहाटी)

14 सितंबर को शाम 5:00 बजे अलीपुरद्वार से रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:55 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। गुवाहाटी से वापसी की यात्रा 15 सितंबर को रात 8:00 बजे निर्धारित है। 

ट्रेन संख्या 05159/05160 (अलीपुरद्वार-बोंगाईगांव)

यह सेवा 14 सितंबर को शाम 6:00 बजे अलीपुरद्वार से रवाना होगी और सुबह 1:00 बजे बोंगाईगांव पहुंचेगी। वापसी की यात्रा 15 सितंबर को शाम6:00 बजे निर्धारित है। 

ट्रेन संख्या 05161/05162 (मरियानी-नारंगी)

14 सितंबर को शाम 4:00 बजे मरियानी से रवाना होकर होकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:55 बजे नारंगी पहुंचेगी। नारंगी से वापसी की ट्रेन 15 सितंबर को रात 8:25 बजे रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 05175/05176 (हैबरगांव-गुवाहाटी)

हैबरगांव जाने वाली ट्रेनें 14 सितंबर को रात 11:30 बजे रवाना होंगी और 15 सितंबर को सुबह 4:00 बजे गुवाहाटी पहुंचेंगी।

ट्रेन संख्या 05179/05180 (करीमगंज-सिलचर)

14 सितंबर को रात 8:00 बजे करीमगंज से रवाना होकर यह ट्रेन रात 10:30 बजे सिलचर पहुंचेगी। वापसी की यात्रा 15 सितंबर को सुबह 12:05 बजे निर्धारित है।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए शुरू गई सेवा (ADRE Exam)

इसके अतिरिक्त, डिब्रूगढ़, लेडो और मुरकोंगसेलेक जैसे क्षेत्रों में सेवा देने वाली अन्य ट्रेनें भी परीक्षार्थियों के लिए कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगी। ट्रेन की संख्या बढ़ने से बड़ी संख्या में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की परेशानी कम हो जाएगी। NF रेलवे की इन विशेष ट्रेनों को शुरू करने की पहल उम्मीदवारों के लिए सुगम परिवहन सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, खासकर एडीआरई (ADRE Exam) जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए।

Updated on:
12 Sep 2024, 3:56 PM IST
Published on: