PSEB 5th Class Result 2024: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 5वीं कक्षा के नतीजे कल शाम जारी कर दिए गए थे। आज लिंक एक्टिव कर दिया गया है।
PSEB 5th Class Result 2024: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 5वीं कक्षा के नतीजे कल शाम जारी कर दिए गए थे। आज लिंक एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे छात्र जिन्होंने यह परीक्षा दी थी, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आप नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद भी ले सकते हैं।
इस बार के परिणाम पिछले साल से बेहतर आए हैं। वर्ष 2023 में रिजल्ट 99.69 प्रतिशत था जबकि इस साल 99.84 प्रतिशत है। इस साल कुल 1,44,653 छात्राओं ने पंजाब बोर्ड 5वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। वहीं छात्रों की संख्या 1,61,767 है। लड़कियों की पास प्रतिशत 99.86 है और लड़कों का पास प्रतिशत 99.81 प्रतिशत है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा 5वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2024 को कराया गया था। लगभग 15 दिनों के अंदर PSEB ने परिणाम घोषित कर दिए। पंजाब बोर्ड स्कूलों को जल्द ही मार्कशीट भेजेगा और छात्रों को हार्ड कॉपी में अपने रिजल्ट मिलेंगे। आप 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (PSEB 5th Class Result 2024) का परिणाम नीचे बताए गए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।