KVS Admission 2024: ऐसे अभिभावक जो अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं, उनके लिए काम की खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बाल वाटिक-1, बाल वाटिका-2, बाल वाटिका-3 और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया सोमवार एक अप्रैल 10 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें।