परीक्षा

Staff Selection Commission ने जारी की SSC-CGL 2023 EXAM सिटी स्लिप

स्टॉफ सेलेक्शन कमिशन ने एसएससी सीजीएल की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है, जिसे आप एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2023, 9:04 AM IST
ssc_web.jpg

कर्मचारी चयन आयोग ( SSC ) ने एसएससी सीजीएल एग्जाम देने वालों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है, इस स्लिप को डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने एप्लिकेशन नंबर और बर्थडेट की जरूरत होगी।

14 जुलाई से होगी एग्जाम, स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड का इंतजार


एसएससी सीजीएल एग्जाम 14 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई तक चलेगी, इस एग्जाम की तैयारी भी कैंडिडेट्स द्वारा की जा रही है, अब उन्हें एडमिट कार्ड का भी इंतजार है, क्योंकि अब एग्जाम में ज्यादा समय नहीं बचा है।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आप पहले इस वेबसाइट पर ssc.nic.in क्लिक करें, फिर सीधे होम पेज पर एसएससी की रीजनल वेबसाइट की लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद आप एसएससी सीजीएल एग्जाम सिटी स्लिप पर क्लिक करें, यहां क्लिक करते ही एक पेज खुलेगा, जिसमें आप अपना एप्लिकेशन नंंबर और डेट आफ बर्थ डालकर अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसका एक प्रिंट भी ले लें, ताकि आपको बाद में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए।

क्या होता है एग्जाम सिटी स्लिप
एग्जाम सिटी स्लिप कैंडिडेट्स को उनके द्वारा दी जानेवाली एग्जाम की सिटी के बारे में बताता है, यानी इस स्लिप से पता चलता है कि आप जो एग्जाम देने वाले हैं, वह किस शहर में और कहां होगी, ताकि आप उस एग्जाम को देने के लिए उस शहर में जाने की तैयारी कर लें।

यह भी पढ़ें :

Published on: