परीक्षा

CBSE 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा में आया ‘एन्क्रिप्टेड पेपर’, जानिए क्या होता है ये

CBSE 10वीं कक्षा सप्लीमेंट्री परीक्षा में छात्रों को एन्क्रिप्टेड पेपर दिए गए हैं।
2 min read
Jul 17, 2018
 Encrypted papers in CBSE Exams
CBSE 10वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा में आया 'एन्क्रिप्टेड पेपर', जानिए क्या होता है ये

CBSE Class 10 Compartment Exam 2018 या सीबीएसई 10वीं कक्षा सप्लीमेंट्री परीक्षा में छात्रों को Encrypted papers दिए गए। इस परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई सोमवार 2018 को किया गया। हालांकि परीक्षा तो संपन्न हो गई लेकिन एन्क्रिप्टेड पेपर्स चर्चा का विषय बन गए। क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी बोर्ड की परीक्षा में ऐसे पेपर्स का इस्तेमाल किया गया है। एन्क्रिप्टेड पेपर्स का इस्तेमाल परीक्षा में पेपर आउट होने से बचाने के लिए किया गया जो सफल रहा। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि पायलट प्रोजेक्ट के तहत encrypted question papers को एग्जाम सेंटर्स पर ही हाथो—हाथ प्रिंट करके निकाला गया था।


इसलिए किया एन्क्रिप्टेड पेपर्स का यूज
गौरतलब है कि सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2018 के दौरान एग्जाम से पहले गणित और कक्षा 12वी का इकॉनोमिक्स विषय के पेपर आउट हो गए थे जिसकी वजह से सीबीएसई की बहुत किरकिरी हुई थी। इस बार पूरक परीक्षा में पेपर आउट होने की आशंका के चलते एन्क्रिप्टेड पेपर्स का यूज किया गया जो सफल एवं सुरक्षित रहा।


क्या होता है एन्क्रिप्टेड पेपर
एन्क्रिप्टेड पेपर में एक विशेष कोड का यूज किया जाता है जिसको विशेष और निर्धारित समय पर बोर्ड के अधिकारियों द्वारा बताया जाता है। इसके बाद हाथो—हाथ पेपर का प्रिंटआउट निकालकर परीक्षार्थियों को बांटा जाता है। एन्क्रिप्टेड पेपर्स का कोड सिर्फ कुछ विशेष अधिकारियों के पास होता है इस वजह से उनके बताए बिना पेपर को कोई भी नहीं देख सकता। ऐसा करने पर पेपर आउट होने की आशंका नहीं रहती।

राजस्थान बोर्ड 10वीं—12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में आवेदन का एक और मौका
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षाओं में अब तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं कराने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड की और से एक और मौका दिया है। राजस्थान बोर्ड की पूरक परीक्षा में परीक्षार्थी 1500 रूपए का असाधारण शुल्क जमा करके बैठ सकेंगे। राजस्थान बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षाएं 9 अगस्त 2018 से आयोजित की जा रही हैं। इससे पहले एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 16 जुलाई सोमवार को समाप्त हो गई थी। लेकिन अब मंगलवार 17 जुलाई तक असाधारण परीक्षा शुल्क जमा कराया जा सकता है।

Published on:
17 Jul 2018 04:20 pm