Exclusive

शहर की सुंदरता पर ग्रहण, गलियों और नालियों में फेंका जा रहा कचरा

सोमवार को नगर पालिका के पास एक वीडियो आया, जिसमें एक व्यक्ति कचरा को खुलेआम गली में डंप करवा रहा था। पालिका ने उस व्यक्ति पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया।

2 min read

Garbage dump नगर पालिका को साफ-सुथरे शहर के लिए थ्री स्टार रेटिंग के साथ पुरस्कार भी मिल चुका है, लेकिन अब इस शहर की सुंदरता पर कुछ लोग ग्रहण लगा रहे हैं। शहर में घर-घर कचरा कलेक्शन हो रहा है। दुकानों से कचरा उठाने वाले रिक्शा घूम रहे हैं। पालिका शहर की सफाई पर लगभग 3 लाख रुपए हर माह खर्च कर रही है, लेकिन शहर के कुछ लोग जान बूझकर कचरे गलियों में फेंक रहे हैं।

कचरा डंप करते वीडियो वायरल

सोमवार को नगर पालिका के पास एक वीडियो आया, जिसमें एक व्यक्ति कचरा को खुलेआम गली में डंप करवा रहा था। पालिका ने उस व्यक्ति पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही समझाइश भी दी गई कि दोबारा गली में कचरा नहीं फेंके। खुले में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें :

शहर से हर माह निकल रहा है 5 टन कचरा

नगर पालिका के सफाई निरीक्षक पूर्णानंद आर्य ने बताया कि शहर में प्रतिदिन निकलता है। मिशन क्लीन सिटी योजना के तहत घर-घर कचरा कलेक्शन करने महिला समूह सभी वार्डों में घूमती हैं। कई ऐसे लोग हैं, जो कचरा उन्हें नहीं देते हैं और वहीं फेंक देते हैं। घर-घर कचरा कलेक्शन के लिए पालिका महीने में 30 रुपए प्रति घर से शुल्क लेती है, लेकिन कुछ लोग यह शुल्क भी नहीं देते हैं।

नाली तो कोई गलियों में फेंक रहा कचरा

नगर की नालियों को भी देखें तो कचरा से जाम है। नाली जाम होने से पानी निकासी की भी समस्या बनी रहती है। कुछ लोग जानबूझकर गलियों में कचरा फेंक देते हैं। नगर पालिका लापरवाह लोगों पर कार्रवाई करने में सुस्ती बरत रही है। कड़ाई नहीं होने से खुलेआम कचरा फेंक रहे है। इसलिए गलियों में भी कचरा नजर आता है।

यह भी पढ़ें :

अब तक 10 पर कार्रवाई

पालिका के मुताबिक अभी तक मात्र 10 लोगों पर गलियों व नालियों में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई की गई है। सोमवार को एक व्यक्ति पर 500 रुपए जुर्माना लगाया है। सीएमओ सौरभ शर्मा ने कहा कि साफ-सफाई में नगर पालिका के साथ शहर के हर व्यक्ति का योगदान होना चाहिए। लोग कचरे को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वालों को दें। खुले में कचरा न फेंके। इससे बीमारी व संक्रमण भी फैल सकता है।

Also Read
View All

अगली खबर