सनसनी : जानिए क्यों रुदौली तहसील में हुई ठायं ठायं

जनपद के ग्रामीण क्षेत्र रुदौली तहसील में रोजाना की तरह वादकारी और अधिवक्ता अपने  कामों में व्यस्त थे कि अचानक गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया 
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2016, 11:50 AM IST
Rivalver
Rivalver

फैजाबाद । जनपद के ग्रामीण क्षेत्र रुदौली तहसील में रोजाना की तरह वादकारी और अधिवक्ता अपने कामों में व्यस्त थे कि अचानक गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया | किसी घटना की आशंका के मद्देनजर अधिवक्ता एक दूसरे का कुशल क्षेम पूछते हुए गोली चलने की जगह की तलाश कर रहे थे मामले की खबर तत्काल पुलिस को भी दे दी गई इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल रुदौली तहसील में जमा हो गए । इसके बाद काफी देर पड़ताल करने के बाद जानकारी मिली एक गोली एक अधिवक्ता की रिवाल्वर से ही चली थी ।

आरोपी वकील ने कहा गलती से चल गई गोली

रुदौली तहसील परिसर में एक अधिवक्ता के तख़्त पर बैठे रुदौली के ही रहने वाले शहीम शेख की रिवाल्वर से गोली चल गई । गोली पास में ही बैठे नोटरी अधिवक्ता के बगल से निकल गई गोली चलने की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई और कई अधिवक्ता गोली चलने वाले स्थान पर जमा हो गए इसके बाद रिवाल्वर के मालिक अधिवक्ता ने कहा कि उनकी बंदूक से गलती से गोली चल गई ।

अधिवक्ताओं ने कहा दहशत फैलाने के लिए वकील ने चलाई तहसील में गोली

इस मामले को लेकर तहसील परिसर में वाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई और अधिवक्ता सालिकराम यादव,अनिल शुक्ला,मोहम्मद अहमद,जगदीश यादव उत्तम वर्मा समेत 2 दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने इस प्रकरण की शिकायत बार अध्यक्ष से करते हुए कहा कि दहशत फैलाने की नियत से गोली चलाई गई है । इसलिए आरोपी युवक के खिलाफ कारवाई की जानी चाहिए । वहीं पूरा मामला अधिवक्ताओं से जुड़ा होने के कारण पुलिस चुप चाप तमाशा देखती रही ।

Published on: