बाल संप्रेक्षण गृह को जल्द मिलेगा खुद का भवन

कभी किसी मजबूरी या प्रतिशोध या गलत शोहबत में पड़कर में अपराध की दुनिया में उतरे बाल अपचारियों की दशा दिशा को लेकर प्रदेश सरकार बेहद संजीदा नज़र आ रही है
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jun 2016, 12:47 PM IST
Mantri Ne Ki Janch
Mantri Ne Ki Janch

फैजाबाद | कभी किसी मजबूरी या प्रतिशोध या गलत शोहबत में पड़कर में अपराध की दुनिया में उतरे बाल अपचारियों की दशा दिशा को लेकर प्रदेश सरकार बेहद संजीदा नज़र आ रही है इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सलाहकार व दर्जा प्राप्त मंत्री मीना तिवारी ने फैजाबाद शहर के लायड गेट स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह व अयोध्या के राजकीय महिला शरणालय का निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान दर्जा प्राप्त मंत्री मीना तिवारी ने महिला शरणालय में निरुद्ध महिलाओं स्थिति को देखते हुए जल्द ही और बेहतर व्यवस्था करने और लम्बे समय से रिक्त चल रहे सहायक अधीक्षिका के पद को सृजित करने का आश्वाशन दिया वहीँ महिला शरणालय की कमियों को दूर करने का आश्वाशन दिया |फैजाबाद शहर के लायड गेट स्थित बाल संप्रेक्षण ग्रह का निजी भवन न होने पर दर्जा प्राप्त मंत्री ने असंतोष जताया और जल्द ही बाल संप्रेक्षण गृह के लिए नए भवन की व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात करने का आश्वाशन दिया |बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण करने पहुंची मीना ने सबसे पहले रसोई घर व स्टोर रुम का निरीक्षण किया। साफ- सफाई की व्यवस्था को परखा। सफाई में कमी मिलने पर शीघ्र सुधारने का निर्देश दिया। अपचारियों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिलने पर उप्र महिला आयोग की सलाहकार श्रीमती तिवारी ने संतोष जताया। स्टाफ की कमी व सम्प्रेक्षण गृह के अपना स्थायी भवन नहीं होने पर चिंता जताई। दर्जा प्राप्त मंत्री के इस औचक निरीक्षण के दौरान विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे |


Published on: