फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की हालत गंभीर

यूपी के फर्रुखाबाद कार ने बाइक सवार युवक को टक्‍कर मार दी। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
less than 1 minute read
accident (
फर्रुखाबाद हादसे में घायल युवक। फोटो: पत्रिका

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे कानपुर हाई सेंटर रेफर कर दिया।

हादसा फतेहगढ़-मोहम्मदाबाद मार्ग पर पट्टीखुर्द के पास हुआ है। हादसे का शिकार हुए युवक की पहचान सुरजीत शाक्य पुत्र राजेश शाक्य निवासी पिपरगांव के रूप में हुई है। सुरजीत सेल्समैन का काम करता है। घायल के परिजनों ने मोहम्मदाबाद थाने में FIR दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है।

हरियाणा नंबर की गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, सुरजीत निजी काम से मुरहास कन्हैया गया था। वह साइड में खड़े होकर सड़क क्रॉस करने की प्रतीक्षा कर रहा था। तभी फतेहगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार पर हरियाणा का नंबर HR 55 AD 8749 लिखा है। शिकायत के आधार पर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Published on:
19 Jun 2025 12:53 pm
Also Read
View All
पुलिस के एनकाउंटर का खौफ! फर्रुखाबाद में परिवार समेत SP ऑफिस पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला- अब जेल भेज दो

Farrukhabad: दावा- झोलाछाप 80 फीसदी मरीजों को दे रहे एनेस्थीसिया! 2 महीने के अंदर 4 प्रसूताओं की ऑपरेशन के बाद मौत

‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप