फर्रुखाबाद

भाजपा सरकार के नेताओं ने होटल में किया कार्यक्रम का आयोजन, लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

भाजपा सरकार के नेताओं ने होटल में कार्यक्रम का आयोजन कर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 6:36 PM IST
Bharatiya janata party organized a program for loktantra senani in up
भाजपा सरकार के नेताओं ने होटल में किया कार्यक्रम का आयोजन, लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद. देश में कांग्रेस की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय लगी इमरजेंसी का विरोध करने वाले जन संघ, संघ व जनता के जिन लोगों ने पुलिस की यातनाएं सही थी। उन लोगों को भाजपा सरकार के स्थानीय नेताओं ने एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन कर उसमें उनको सम्मानित किया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में लोकसभा सांसद मुकेश राजपूत रहे। जिसमें उस समय के जितने भी सेनानी जीवित हैं।उन्होंने आपातकालीन के समय उनके ऊपर जो जुल्म किए गए।

भाजपा पूरे देश मे काला दिवस के रूप में मना रही

उन्होंने कहा कि जब विरोध के समय पुलिस पकड़ती थी तो अपने अन्य साथियों के नाम बताने के लिए दबाव बनाते थे लेकिन जब हम लोग अपना मुंह नहीं खोलते थे तो वह नाखून निकाल दिया करते थे। खाने में केवल भूसी की रोटी दिया करते थे। परिजनों से भी नहीं मिलने दिया जाता था। उस आपातकाल को भाजपा पूरे देश मे काला दिवस के रूप में मना रही है। सभी को सांसद ने शाल उड़ाकर सम्मान किया। उसके बाद सभी को भोजन कराया है।

सांसद ने कहा कि आपातकालीन के समय लोग अपनों के लिए जेल चले जाते थे लेकिन अपने साथी का नाम नहीं बताते थे। आज के समय में लोग 20 से 50 हजार रुपए लेकर किसी का भी नाम बता देंगे। उस समय पुलिस इन महान नेताओं को बहुत अधिक लालच दिया जाता था लेकिन अपनी जबान नहीं खोली। अपने समाज में ऐसे लोगों के कार्यों से हमें सीख लेनी चाहिए।

आपातकाल में कहां कहां बनी थी अस्थाई जेल

जिले में कांग्रेस सरकार का विरोध करने वालो की संख्या अधिक होने के कारण कई जगहों पर अस्थाई जेले बनाई गई थी जिसमें बाग लकूला, रखा, पुराना चर्च आदि स्थानों पर जेल बनाई गई थी। इन जेलों के कमरों में किसी आपातकाल का विरोध करने वालों इस प्रकार रखा जाता था। कोई भी रात में सो नहीं सकता था। जिन बैरकों में सफाई नहीं की जाती थी। दूसरी तरफ जेलों का हाल इतना खतरनाक था उस समय की घटना याद करने पर भी रोंगटे खड़े हो जाते है। लेकिन भाजपा ने इसी बजह से उन क्रांतिकारियों जो सम्मान मिलना चाहिए था वह दिया और हमेशा देती रहेगी।

Published on: