फर्रुखाबाद

ब्रह्म दत्त द्विवेदी हत्याकांड में जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर धमाका, दो बेटे सहित 6 घायल

Explosion in house of former SP MLA Vijay Singh: फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक विजय सिंह के तीन मंजिला मकान के बेसमेंट में जबरदस्त विस्फोट हुआ। जिससे उनके दो पुत्र सहित 6 घायल हो गए हैं। विजय सिंह ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

2 min read
फोटो सोर्स- पत्रिका

Blast at former SP MLA Vijay Singh house, convicted for murder of Brahmadutt Dwivedi: फर्रुखाबाद के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और ब्रह्म दत्त द्विवेदी हत्याकांड के जेल में बंद विजय सिंह के आवास पर जोरदार धमाका हुआ है। धमाका इतना जबरदस्त था कि 3 मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। पूर्व विधायक के दो बेटे सहित छ लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी घर पहुंच गए। घटना स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विस्फोट किन कारणों से हुआ है, इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेगर मामले में अदालत ने तीन पुलिस अधिकारियों को किया बरी, जानें क्यों?

बेसमेंट में विस्फोट, तीन मंजिला मकान हिला

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के तीन मंजिला मकान के बेसमेंट में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि बेसमेंट की छत उड़ गई, पूरा मकान हिल गया, घायलों में पूर्व विधायक के बेटे अविनाश उर्फ विक्की, अभिषेक उर्फ सिक्की, पूर्व प्रधान भैया लाल, ईशु, रासु शामिल हैं। जिनमें भैया लाल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

क्या कहते हैं जिलाधिकारी?

इस संबंध में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि धमाके में एक फ्लोर की छत भी टूट गई है। घटना का वास्तविक कारण की जानकारी नहीं है। मौके पर फॉरेंसिक, एफएसएल टीम जांच कर रही है। जांच के बाद पार्टी विस्फोट का कारण पता चलेगा। घटना में छह लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है। पूर्व विधायक की पत्नी पूरी तरह सुरक्षित है। उनसे बातचीत हो चुकी है।

क्या कहती हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक के बेसमेंट में धमाका हुआ है। प्रथम दृष्टया धमाका का कारण स्पष्ट नहीं है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। जांच के बाद ही विस्फोट का वास्तविक कारण पता चलेगा। मकान में कुल 6 लोग थे, जिनमें से 5 घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। पूर्व विधायक की पत्नी सुरक्षित है। घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है।

क्या कहते हैं प्रत्यक्षदर्शी?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मकान के चीथड़े गए हैं। विस्फोट क्यों और कैसे हुआ, इसके विषय में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। बहुत भयानक विस्फोट हुआ है। तीन मंजिला का मकान पूरी तरह से बेकार हो गया है। बेसमेंट टूट कर गिर गई है। विजय सिंह इस समय बनारस जेल में बंद है।

कौन है विजय सिंह?

फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक विजय सिंह इस समय बनारस जेल में बंद है। जिन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उन्हें पूर्व ऊर्जा मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Also Read
View All

अगली खबर